50 मेगापिक्सल कैमरा, 6300mAh बैटरी के साथ Realme C71 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

Realme ने अपना नया किफायती C सीरीज स्मार्टफोन Realme C71 चुनिंदा बाजारों में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2025 13:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme C71 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme C71 में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट है।
  • Realme C71 में 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्टेड कैमरा है।

Realme C71 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme ने अपना नया किफायती C सीरीज स्मार्टफोन Realme C71 चुनिंदा बाजारों में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,300mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। इसमें AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। C71 में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 6GB तक रैम और अधिकतम 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Realme C71 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C71 Price


Realme C71 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत BDT 14,999 (लगभग 10,000 रुपये)  और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत BDT 15,999 (लगभग 12,000 रुपये) है। यह वर्तमान में बिक्री के लिए बांग्लादेश और वियतनाम समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के मामले में इसे ब्लैक नाइट आउल और स्वान व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।


Advertisement
Realme C71 Specifications


Realme C71 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,604 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 725 निट्स ब्राइटनेस है। यह ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट से लैस है। इसमें 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। Realme के डायनामिक RAM फीचर के साथ 18GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,300mAh की बैटरी दी गई है। दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगातार 9 घंटे तक गेमिंग टाइम देती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 165.80 मिमी, चौड़ाई 75.90 मिमी, मोटाई 7.79 मिमी और वजन 196 ग्राम है।

कैमरा सेटअप के लिए C71 के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्टेड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्ट टच फीचर प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि यह 1.5 मीटर से गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Beidou, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, GLONASS, गैलीलियो, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में एक्सेलेरेशन सेंसर, फ्लिकर सेंसर, मैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, साइड कैपेसिटिव सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। Realme C71 में आर्मरशेल बिल्ड है, जिसको लेकर दावा है कि इसने मिलिट्री स्टैंडर्ड शॉकप्रूफ टेस्ट पास किया है। इसमें सोनिकवेव वॉटर इजेक्शन टेक्नोलॉजी है जो डिवाइस के अंदर जमा पानी को साफ करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.