Realme C65 5G भारत में 6GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Rs 10 हजार से कम में होगा लॉन्च!

खास बात यह भी है कि यह फोन अपनी प्राइस रेंज में पहला ऐसा हो सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2024 15:44 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • डिस्प्ले में 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • Realme C65 5G की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh बताई गई है।

Realme C65 5G में 6.67 इंच LCD डिस्प्ले बताया गया है।

Realme C65 5G भारत में लॉन्च के करीब है। इस फोन को लेकर कई हफ्ते से अफवाहों का दौर जारी है। अब लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का खुलासा हो गया है। फोन की तस्वीरें इसके स्पेसिफिकेशंस के साथ ऑनलाइन लीक हो गई हैं। फोन को बजट फ्रेंडली डिवाइस बताया जा रहा है। इसमें इसका डिस्प्ले, बैटरी, स्टोरेज आदि मुख्य आकर्षण बताए गए हैं। आइए जानते हैं Realme C65 5G लॉन्च से जुड़ी खास बातें। 

Realme C65 5G स्मार्टफोन एक अफॉर्डेबल फोन बताया गया है जो कि भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इस डिवाइस के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लेकर अपडेट दिया है। फोन में 6.67 इंच LCD डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फ्रंट की ओर डिस्प्ले डिजाइन पंचहोल कटआउट के साथ दिया गया है जिसमें इसका सेल्फी कैमरा मौजूद है। खास बात यह भी है कि यह फोन अपनी प्राइस रेंज में पहला ऐसा हो सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। डिस्प्ले में 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। रात के समय आंखों पर दबाव कम करने के लिए यह 1 निट तक भी कम हो सकती है। 

फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के अलावा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा। ज्यादा रैम के लिए 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। इसकी स्टोरेज एक्पेंशन क्षमता भी काफी ज्यादा बताई गई है। फोन माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आ सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। फ्रंट में फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला है। 

Realme C65 5G की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh बताई गई है। इसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसके अलावा इस फोन के डाइमेंशन का भी यहां जिक्र है। डिवाइस 7.89mm मोटा है और इसका वजन 190 ग्राम है। बिल्ड टाइप काफी स्लिम है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होने की बात कही गई है। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए इसे IP54 रेट किया गया है। फोन की कीमत 10,000 रुपये से भी कम के लिए कयास लगाए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  4. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  5. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  6. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  7. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  8. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  9. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  10. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.