Realme C63 स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme C63 में यूनिसॉक का T612 प्रोसेसर लगा है। उसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है।

Realme C63 स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme C63 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है। एक डेप्‍थ सेंसर भी बैक साइड में लगाया गया है।

ख़ास बातें
  • Realme C63 स्‍मार्टफोन इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्‍च
  • इसमें दी गई है 8 जीबी रैम
  • फोन को दो कलर वेरिएंट में लाया गया है
विज्ञापन
Realme ने नया बजट स्‍मार्टफोन Realme C63 लॉन्‍च किया है। यह काफी दिनों से चर्चाओं में है। डिवाइस को भारतीय सर्टिफ‍िकेशन साइट BIS पर देखा गया था। गीकबेंच पर भी इसे स्‍पॉट किया गया था। फोन को इंडोनेशियाई मार्केट में ले आया गया है। इसमें 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, यूनिसॉक का प्रोसेसर, 8 जीबी रैम जैसी खूबियां दी गई हैं। स्‍टाेरेज को एसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। नए रियलमी फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है और 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 
 

Realme C63 Price, Availability

Realme C63 को दो कलर वेरिएंट, लेदर ब्‍लू और जेड ग्रीन में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 6GB+ 128GB मॉडल के लिए 1,999,000 IDR (लगभग 10255.10 रुपये) है। इसके 8GB + 128GB मॉडल के दाम 2,299,000 (लगभग 11794 रुपये) हैं। फोन की सेल इंडोनेशिया और मलयेशिया में 5 जून 2024 से होगी।  
 

Realme C63 Specifications 

Realme C63 एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है। इसमें 6.74 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है, जोकि HD+ रेजॉलूशन और 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। टच सैंपलिंग रेट 180 हर्त्‍ज है और फोन में 450 निट्स की पीक ब्राइटनैस है।  
Realme C63 में यूनिसॉक का T612 प्रोसेसर लगा है। उसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज को 2 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जोकि 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Realme C63 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है। एक डेप्‍थ सेंसर भी बैक साइड में लगाया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 13 पर चलता है। डुअल सिम सपोर्ट इसमें है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक इसमें दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »