Realme C61 हुआ 32 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme C61 में 6.78 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 560 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2024 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme C61 में 6.78 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है।
  • Realme C61 के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme C61 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme C61 में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में Realme C61 बजट स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन अब Realme की ऑफिशियल साइट पर भी लिस्ट हो गया है। यह स्मार्टफोन मजबूत और ड्यूराबल बिल्ड के साथ आता है। यहां हम आपको Realme C61 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बार में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C61 Price


Realme C61 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,699 रुपये है। 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट से सबसे महंगा मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को इंस्टेंट 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलता है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ICICI, HDFC, Axis, SBI और Flipkart Axis कार्ड्स से भुगतान पर 900 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।


Realme C61 Specifications


Realme C61 में 6.78 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 560 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में UNISOC T612 प्रोसेसर दिया गया है। Realme C61 वर्चुअल RAM एक्सपेंशन के जरिए 4GB तक सपोर्ट करता है। Realme C61 मॉडल की मजबूत बॉडी को एक इंटीग्रेटेड मैटल फ्रेम के साथ आर्मरशेल प्रोटेक्शन से तैयार किया गया है। यह स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। Realme ने इस स्मार्टफोन को Safari Green और Marble Black जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 14 पर काम करता है। यह TÜV Rheinland हाई रिलायबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, NFC, जीपीएस, वाईफाई 5, यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ v5.0 और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.