मात्र 549 रुपये में मिल रहा देश का सबसे सस्ता 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, कमाल का ऑफर

Realme C30 के 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है, लेकिन इसे 20 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद सिर्फ 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 17:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme C30 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme C30 में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Realme C30 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme C30 में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

अगर आप अपने या अपने करीबियों के लिए कोई सबसे सस्ता स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको आज ई-कॉमर्स साइट पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में बता रहे हैं। जी हां इस डील में आप Realme C30 जैसे शानदार स्मार्टफोन को एक फीचर फोन से भी कम दाम में अपना बना सकते हैं। आइए यहां Realme C30 पर मिलने वाली इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Realme C30 पर ऑफर


Realme C30 के 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है, लेकिन इसे 20 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद सिर्फ 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस दौरान 1700 रुपये की बचत हो सकती है। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 355 रुपये की बचत कर सकते हैं। वहीं ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 355 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इसके अलावा Axis बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत यानी कि अधिकतम 1500 रुपये तक बचा सकते हैं। Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 8 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक बच सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर को देखते हुए अगर आप पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करते हैं तो 6,250 रुपये तक बोनस मिल सकता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिल जाता है तो फोन की प्रभावी कीमत सिर्फ 549 रुपये तक कम हो सकती है।

Realme C30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme C30 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी612

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme C30, Discount on Realme C30, Cheapest Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.