6000mAh बैटरी के साथ 12 जून को लॉन्च होगा Realme C25s स्मार्टफोन!

रिपोर्ट के अनुसार Realme C25s में 6.5 इंच की एचडीप्लस (720x1,600 पिक्सल) डिस्पले हो सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जून 2021 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Realme C25 का अपग्रेडेड वर्जन होगा Realme C25s स्मार्टफोन
  • Realme C25s में 6.5 इंच की एचडीप्लस (720x1,600 पिक्सल) डिस्पले हो सकती है
  • Realme C25s में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर बताया गया है

Realme C25s में हो सकता है ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर।

Realme C25s की कीमत और स्पेसिफिकेशन इंटरनेट की दुनिया में लीक हो गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी का यह किफायती स्मार्टफोन, जिसकी अभी घोषणा भी नहीं हुई है, 12 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें वही डिस्पले देखने को मिल सकती है जो हमें Realme C25 में देखने को मिली थी। हालांकि कैमरे के मामले में फोन बेहतर बनकर आ सकता है और फोन को MediaTek SoC के अपग्रेडेड प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सर्टीफिकेशन साइट्स जैसे कि थाईलैंड की थाईलैंड नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन कमिशन और रूस की यूरेशिअन इकोनॉमिक कमिशन आदि पर मॉडल नम्बर RMX3195 के साथ जैसे ही यह फोन देखा गया वैसे ही इसकी डीटेल्स भी बाहर आ गईं। फोन की अधिकारिक घोषणा से पहले ही GizChina ने इसकी डीटेल्स को लेकर रिपोर्ट दे दी। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन 12 जून को चीन में लॉन्च हो सकता है। 
 

Realme C25s price (expected)

Realme C25s के 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की अनुमानित कीमत इस रिपोर्ट के मुताबिक $170 (लगभग 12,300 रुपये) कही जा रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फोन जून में इसके चीन लॉन्च के आसपास ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है।  
Advertisement
 

Realme C25s specifications (expected)

रिपोर्ट के अनुसार Realme C25s में 6.5 इंच की एचडीप्लस (720x1,600 पिक्सल) डिस्पले हो सकती है। इसमें 570 cd/m2 की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। डिजाइन में इसके अंदर वॉटर-ड्रॉप नॉच देखने को मिल सकती है। इस बार इसमें Realme C25 के MediaTek Helio G70 प्रोसेसर को अपग्रेड करके ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 4जीबी तक की LPDDR4x RAM और 128जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढाया भी जा सकेगा। 

ऑप्टिकल्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। साथ ही 2 मेगापिक्सल के 2 अन्य सेंसर भी होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होने की बात कही गई है। इसमें ड्यूल बैंड वाइ-फाई, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी टाइप-सी, 3.5mm का हेडफोन जैक भी कनेक्टिविटी के लिए हो सकता है। पावर के लिए फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी बताई गई है और साथ ही 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन का आकार 164.5x75.9x9.6mm और भार 209 ग्राम बताया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.