Realme C17 को स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किए जाने का दावा

रिपोर्ट में बताया गया है कि RMX2101 कोडनेम पिछले महीने NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था, जहां खुलासा हुआ था कि यह फोन Realme C17 के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 18:47 IST
ख़ास बातें
  • माना जा रहा है RMX2101 कोडनेम Realme C17 का है
  • लिस्टिंग में प्रोसेसर के लिए bengal कोडनेम का इस्तेमाल
  • bengal स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का कोडनेम है

Realme C17 में दिया जा सकता है 6 जीबी तक रैम विकल्प

Realme कंपनी लंबे समय से अपनी सी-सीरीज़ के तहत बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करती आई है। पिछले महीने कंपनी ने इस सीरीज़ के तहत Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज़ में नए स्मार्टफोन को शामिल करने जा रही है। जी हां, रिपोर्ट में गीकबेंच लिस्टिंग का हवाला देते हुए बताया गया है कि कंपनी जल्द ही नए स्मार्टफोन के तौर पर Realme C17 को पेश करने वाली है। यह भी कहा गया है कि गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, रियलमी सी17 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। अगर यह दावा सच साबित होता है तो लंबे समय बाद सी सीरीज़ के स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर की वापसी होगी।

Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, गीकबेंच वेबसाइट पर नया Realme स्मार्टफोन RMX2101 कोडनेम के साथ लिस्ट है। इस लिस्टिंग में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कोडनेम पिछले महीने NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था, जहां खुलासा हुआ था कि यह फोन Realme C17 के नाम से जाना जाएगा।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि गीकबेंच लिस्टिंग में RMX2101 स्मार्टफोन यानी रियलमी सी17 फोन का सिंगल-कोर टेस्ट स्कोर 253 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1248 है। इसके अलावा प्रोसेसर की जगह bengal दिया गया, जो स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का कोडनेम है। फोन कथित रूप से 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट था।

गौरतलब है कि अगर प्रोसेसर को लेकर किया गया दावा सही साबित होता है, तो लंबे समय बाद कंपनी अपने सी-सीरीज़ के स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। आखिरी बार कंपनी ने Realme C1 स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ पेश किया था। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C17, Realme, Realme C1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.