Realme C17 भारत में जल्द दे सकता है दस्तक, इन खूबियों से होगा लैस

रिपोर्ट में सामने आया है कि रियलमी सी17 फोन भारत में नवंबर के अंत या फिर दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2020 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme C17 को बांग्लादेश में लॉन्च किया जा चुका है
  • रियलमी सी17 में मौजूद होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी सी17 की बैटरी 5,000 एमएएच की है

बांग्लादेश में Realme C17 दो रंगों के विकल्पों - लेक ग्रीन और नेवी ब्लू में लॉन्च किया गया था

Realme C17 स्मार्टफोन को लेकर पहले भी खबर सामने आ चुकी है कि यह फोन जल्द ही भारत में अन्य रियलमी डिवाइस के साथ लॉन्च हो सकता है। लेकिन, लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि रियलमी सी17 फोन भारत में नवंबर के अंत या फिर दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अब भी लॉन्च की सही तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें, रियलमी सी17 स्मार्टफोन इससे पहले सितंबर में बांग्लादेश में लॉन्च किया जा चुका है।

टिप्सटर मुकुश शर्मा ने Realme C17 लॉन्च की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से सार्वजनिक की। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि यह फोन भारत में या तो नवंबर के अंत में लॉन्च किया जा सकता है या फिर दिसंबर की शुरुआत में। जैसे कि हमने बताया रियलमी सी17 स्मार्टफोन सितंबर महीने में बांग्लादेश में पेश किया गया था, वहां यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और दो रंगों के विकल्पों - लेक ग्रीन और नेवी ब्लू में लॉन्च किया गया था। बांग्लादेश में इसकी कीमत BDT 15,990 (लगभग 13,800 रुपये) है।
Advertisement
 
 

Realme C17 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी17 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है,  90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। Realme C17 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए रियलमी सी17 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है।
Advertisement

Realme C17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना भी संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। रियलमी सी17 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.1x75.5x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C17, Realme C17 price, Realme C17 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.