Realme C11 से 30 जून को उठेगाा पर्दा, मीडियाटेक हीलियो जी35 से होगा लैस

Realme C11 स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी Realme के मलेशिया फेसबुक पेज़ के द्वारा सार्वजनिक की गई है। जिसमें बताया गया है कि रियलमी सी11 स्मार्टफोन मलेशिया में 30 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 24 जून 2020 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme C11 में दी जा सकती है 5,000 एमएएच बैटरी
  • 25 जून को भारत में लॉन्च होंगे Realme X3 और Realme X3 SuperZoom
  • खबरों के अनुसार रियलमी सी11 का मॉडल नंबर RMX2185 है

Realme C11 को भारत में लॉन्च करने की जानकारी नहीं

Realme C11 स्मार्टफोन 30 जून को लॉन्च होगा, जिसका ऐलान खुद कंपनी ने मंगलवार को किया है। Realme ने अपने फेसबुक पोस्ट में आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह फोन नए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा। लेकिन, इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, जाने-माने टिप्सटर ने इस फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी पेश कर दी है। टिप्सटर के अनुसार रियलमी सी11 स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा।

Realme C11 स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी Realme के मलेशिया फेसबुक पेज़ के द्वारा सार्वजनिक की गई है। जिसमें बताया गया है कि रियलमी सी11 स्मार्टफोन मलेशिया में 30 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

पिछले हफ्ते Realme ने यह भी खुलासा किया था कि रियलमी सी11 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा। लेटेस्ट पोस्ट में रियलमी ने खुलासा किया कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 12एनएम प्रक्रिया का प्रयोग करता है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है।

Realme C11 specifications (expected)

इसी दौरान जाने-माने टिप्सटर ने दावा किया कि रियलमी सी11 स्मार्टफोन 6.5 इंच मिनी-ड्रॉप डिस्प्ले से लैस होगा और इसमें डुअल-सिम कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। इसके अलावा कथित तौर पर फोन 2 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि फोन में 5,000 एमएएच बैटरी दी जाएगी और इसमें डुअल रियर कैमरा मौजूद होगा। रियर कैमरा मॉड्यूल में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। अटकले हैं कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा।
Advertisement

खबरों के अनुसार, रियलमी सी11 का मॉडल नंबर RMX2185 है। इसमें एंड्रॉयड 19 आधारित रियलमी यूआई दिया जाएगा।

यह साफ नहीं है कि स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। लेकिन, रियलमी 25 जून को भारत में Realme X3 के साथ Realme X3 SuperZoom लॉन्च करने वाली है। यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि इस दिन हमें रियलमी सी11 स्मार्टफोन की झलक देखने को मिल सकती है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C11, Realme C11 specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.