Realme C11 की दूसरी सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme की C सीरीज़ के तहत Realme C11 किफायती स्मार्टफोन है, जो कि डुअल रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 09:59 IST
ख़ास बातें
  • आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी Realme C11 की फ्लैश सेल
  • Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर शुरू होगी सेल
  • RuPay डेबिट कार्ड पर मिलेगी 30 रुपये की छूट

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है

Realme C11 स्मार्टफोन की सेल आज 29 जुलाई को दूसरी बार भारत में आयोजित की जा रही है, जो कि दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर शुरू होगी। बता दें, रियलमी सी11 स्मार्टफोन सबसे पहले जून में मलेशिया में लॉन्च किया गया था और उसके बाद इस महीने की शुरुआत में इसे भारत लाया गया है। Realme की C सीरीज़ के तहत यह किफायती स्मार्टफोन है, जो कि डुअल रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है। सेल में आपको रियलमी सी11 के दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे।
 

Realme C11 price in India, sale offers

जैसे कि हमने बताया Realme C11 सिंगल रैम व स्टोरेज विकल्प में पेश किया गया है, जिसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये है। यह दो रंग के विकल्पों में आता है - रिच ग्रीन और रिच ग्रे। फोन आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme वेबसाइट के जरिए सेल के लिए पेश होगा।
Advertisement

ऑफर्स की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर इच्छुक ग्राहकों को कई ऑफर्स मिलने वाले हैं। ग्राहक को SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांसजेक्शन पर 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। ग्राहक RuPay डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर पहले प्रीपेड भुगतान पर मात्र 30 रुपये की छूट ले सकते हैं। यूपीआई के जरिए पहले प्रीपेड भुगतान पर भी 30 रुपये की छूट मिलेगी। यही नहीं, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का असीमित कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ भी 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इन सब के साथ ग्राहक नौ महीने तक की बिना ब्याज़ की किश्त भी बनवा सकते हैं।

Realme C11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिय गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है।

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।
Advertisement

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.