Realme C11 लॉन्च से दूर नहीं, कंपनी ने की घोषणा

Realme 25 जून को भारत में कम से कम दो फोन और एक ईयरबड्स को पेश करने के लिए तैयार हो रही है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी भारत में Realme X3, Realme X3 SuperZoom और Realme Buds Q लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 20 जून 2020 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Realme C11 को मलेशिया में लॉन्च करने के लिए किया गया है टीज़
  • भारत में भी कंपनी 25 ज़ून को 2 फोन और एक इयरबड्स करने वाली है लॉन्च
  • अघोषित मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट से होगा लैस

Realme 25 जून को भारत में कम से कम दो फोन और एक ईयरबड्स को पेश करने के लिए तैयार है

Realme C11 बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। MediaTek Helio G35 चिपसेट पर काम करने वाले इस स्मार्टफोन की घोषणा मलेशिया में की जाएगी। हालांकि फिलहाल लॉन्च की तारीख का खुलासा होना बाकी है। ऐसी भी संभावना है कि Realme C11 को मलेशिया से पहले किसी अन्य बाज़ार में उतार दिया जाए। यह देखते हुए कि Realme C11 एक बिल्कुल नया फोन होने जा रहा है, फोन के बारे में अभी भी काफी कुछ सामने आना बचा हुआ है। कथित तौर पर फोन को हाल ही में थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, लेकिन वहां इस आगामी रियलमी फोन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई।

Lowyat की एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme ने मलेशियाई मीडिया के साथ एक प्रेस नोट साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी Realme C11 को बाजार में लाने के लिए तैयार है। कंपनी ने एक टीज़र तस्वीर भी भेजी है जो फोन के पिछले हिस्से को दिखाती है और इसमें कैमरा छिपा हुआ है। रियलमी ने कथित तौर पर यह भी साझा किया है कि रियलमी सी11 मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर काम करेगा। MediaTek Helio G35 एक अघोषित चिपसेट है, इसलिए हम इसके बारे में अभी कुछ नहीं जानते हैं।
Advertisement

इसके अलावा, Lowyat का दावा है कि Realme C11 चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन सेंटर लिस्टिंग के आधार पर 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी से लैस होगा। Gadgets 360 इस लिस्टिंग को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करने में असमर्थ था।
 

इस बीच, रियलमी 25 जून को भारत में कम से कम दो फोन और एक ईयरबड्स को पेश करने के लिए तैयार हो रही है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी भारत में Realme X3, Realme X3 SuperZoom और Realme Buds Q लॉन्च करेगी। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम इससे पहले चीन में लॉन्च हो चुका है, लेकिन अन्य दो डिवाइस अभी तक दुनिया में कहीं भी पेश नहीं किए गए हैं। संभव है कि Realme C11 भारत में 25 जून को Realme X3 सीरीज़ के साथ पेश कर दिया जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C11, Realme C11 specifications, Realme C11 Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.