Realme A1 होगा Realme का अगला बजट स्मार्टफोनः रिपोर्ट

2018 में भारतीय मार्केट में धमाकेदार एंट्री करने के बाद Realme ब्रांड 2019 की तैयारी में जुट गया है। खबर है कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Realme A1 को लाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2018 14:15 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी ए1 के हार्डवेयर या कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध
  • Realme A1 की कीमत 10,000 रुपये से कम होने की उम्मीद
  • आज की तारीख में Realme C1 है कंपनी का सबसे सस्ता हैंडसेट
2018 में भारतीय मार्केट में धमाकेदार एंट्री करने के बाद Realme ब्रांड 2019 की तैयारी में जुट गया है। खबर है कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Realme A1 को लाएगी। नया मॉडल कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन होगा। दावा किया गया है कि यह Realme U1 से सस्ता होगा और इसे ब्लैक व यलो रंग में लाया जाएगा। याद रहे कि Realme U1 को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इस फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये में बेचा जाता है। गौर करने वाली बात है कि Realme के पास Realme C1 भी है जो कंपनी का सबसे किफायती हैंडसेट है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है।

घटनाक्रम से जुड़े एक शख्स के हवाले से एंड्रॉयड केंद्रित ब्लॉग DroidShout ने जानकारी दी है कि Realme A1 हैंडसेट कंपनी के पोर्टफोलियो में Realme U1 के ठीक नीचे होगा। नया मॉडल ब्लैक और यलो रंग में लाया जाएगा।
Advertisement

फिलहाल, रियलमी ए1 के हार्डवेयर या कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, रियलमी यू1 की कीमत को देखते हुए इस फोन का दाम 10,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।

आज की तारीख में Realme ब्रांड के चार स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। हम Realme U1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 की बात कर रहे हैं। Realme C1 उन ग्राहकों के लिए है जो किफायती मॉडल खरीदना चाहते हैं, जैसे कि Asus ZenFone Lite L1 और Xiaomi Redmi 6A। स्मार्टफोन को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन बाद में इसकी कीमत बढ़ाकर 7,999 रुपये कर दी गई।
Advertisement

Realme C1 के बाद Realme के पास Realme 2 है जिसकी कीमत 8,990 रुपये है। इसके बाद Realme U1 की जगह है। इस फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। यह वेरिएंट 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल वाला है। इसके बाद आता है 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल, जो 14,499 रुपये में मिलता है। दूसरी तरफ, कंपनी के पोर्टफोलियो का सबसे महंगा और पावरफुल हैंडसेट है Realme 2 Pro। बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आने वाले इस हैंडसेट की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है।
Advertisement

अभी Realme A1 के स्पेसिफिेकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। कयास हैं कि यह रियलमी यू1 के बेहद करीब होगा। संभवतः मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा नए रियलमी हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

Realme ने इस महीने ही बताया था कि उसके Realme 2 Pro, Realme C1 और Realme U1 हैंडसेट को 2019 की पहली तिमाही में एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme A1, Realme A1 Price, Realme A1 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.