Realme 8i और Realme 8s 5G भारत में 9 सितंबर को होंगे लॉन्च, इन खूबियों से हो सकते है लैस...

Realme 8i और Realme 8s 5G स्मार्टफोन भारत में 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान चीनी कंपनी ने गुरुवार को किया। दोनों ही नए Realme फोन मौजूदा Realme 8, Realme 8 Pro और Realme 8 5G स्मार्टफोन के साथ स्थित होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 सितंबर 2021 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8i और Realme 8s 5G 9 फोन सितंबर को होंगे लॉन्च
  • Realme India CEO ने पिछले महीने दी थी फोन लॉन्च की जानकारी
  • दोनों फोन में मिल सकते हैं ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Realme 8i और Realme 8s 5G स्मार्टफोन भारत में 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान चीनी कंपनी ने गुरुवार को किया। दोनों ही नए Realme फोन मौजूदा Realme 8, Realme 8 Pro और Realme 8 5G स्मार्टफोन के साथ स्थित होंगे, जिन्हें भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। पिछले महीने, Realme India और Europe के सीईओ माधव सेठ ने कंफर्म किया था कि वह भारत में रियलमी 8आई और रियलमी 8एस स्मार्टफोन को लॉन्च करेंगे। अफवाहों में लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के भी संकेत मिले हैं।

Realme 8i और Realme 8s 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए Realme वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसका लाइवस्ट्रीम भारतीय समयानुसार 9 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे शुरू किया जाएगा। कंपनी ने स्मार्टफोन लॉन्च का खुलासा मीडिया इनवाइट्स के जरिए किया है। रियलमी 8एस 5जी फोन की लॉन्चिंग का ऐलान कंपनी ने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए भी किया गया है। इसके अलावा, Realme ने यह भी कंफर्म किया है कि रियलमी 8एस 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगी।
 
 

Realme 8i specifications (expected)

इस हफ्ते की शुरुआत में ट्विटर के जरिए Realme और MediaTek ने कंफर्म किया है कि आगामी Realme 8i फोन में जुलाई महीने में लॉन्च हुआ  मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो कि 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है। आगामी रियलमी मिड-रेंज फोन 6.59 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस होगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। साथ ही यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

डिज़ाइन की बात करें, तो लीक रेंडर में फोन 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकल ग्रिल के साथ देखा गया था। रियलमी 8आई फोन में साइड-माउंटेडिड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। हालांकि, रियलमी 8आई फोन 8.6mm मोटा और 194 ग्राम भारी हो सकता है।
Advertisement
 

Realme 8s 5G specifications (expected)

रियलमी 8आई के विपरित रियलमी 8एस 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर के साथ लैस होगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए की थी। आपको बता दें, यह प्रोसेसर पिछले महीने की शुरुआत में डायमेंसिटी 920 के साथ पेश किया गया था, जो कि मौजूदा डायमेंसिटी 800 का अपग्रेड वर्ज़न है। अगर हम पुरानी रिपोर्ट्स को देखें, तो यह फोन 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। फोन में 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम विकल्प मिल सकते हैं। फोन में 5 जीबी वर्चुअल रैम भी दिया जाएगा।।

फोटो और वीडियो के लिए रियलमी 8एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि, अन्य सेंसर से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ कंपनी का 33 वॉट डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz display
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate display
  • Good performance
  • Decent battery life
  • 5G ready
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications from stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
  4. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.