5,000mAh बैटरी के साथ Realme 8i और Realme 8s 5G फोन भारत में लॉन्च, कीमत 13,999 से शुरू...

Realme 8i और Realme 8s 5G स्मार्टफोन को 9 सितंबर गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि Realme 8 सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल्स हैं। दोनों ही नए Realme फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 सितंबर 2021 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8i की सेल 14 सितंबर से शुरू होगी
  • Realme 8s 5G की सेल 13 सितंबर से शुरू हो जाएगी
  • दोनों फोन में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Realme 8i और Realme 8s 5G स्मार्टफोन को 9 सितंबर गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि Realme 8 सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल्स हैं। दोनों ही नए Realme फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आते हैं। हालांकि, जो बातें इन दोनों फोन को एक-दूसरे से अलग बनाती हैं, वो हैं रियलमी 8आई फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस है जबकि रियलमी 8एस 5जी फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है। रियलमी 8आई फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, वहीं रियलमी 8एस फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। मार्केट में रियलमी 8आई फोन की टक्कर Redmi 10 Prime, Samsung Galaxy M21 2021 Edition और Poco M3 जैसे स्मार्टफोन्स से होगी, वहीं रियलमी 9एस 5जी फोन Samsung Galaxy A22 5G, iQoo Z3 और Oppo A74 5G जैसे फोन्स को टक्कर देगा।
 

Realme 8i, Realme 8s 5G price in India, availability

Realme 8i फोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। Realme 8s 5G की बात करें, तो इसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। रियलमी 8आई फोन आपको स्पेस ब्लैक और स्पेस पर्पल कलर ऑप्शन में मिलेगा, जिसकी सेल 14 सितंबर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं, दूसरी ओर रियलमी 8एस 5जी फोन की सेल यूनिवर्सल ब्लू और यूनिवर्सल पर्पल शेड मे 13 सितंबर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। दोनों ही फोन को आप Flipkart, Realme.com और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Advertisement

Realme 8i खरीदने वाले ग्राहकों को HDFC Bank क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ठीक इसी तरह Realme 8s 5G खरीदने वाले ग्राहकों को HDFC Bank क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व ईएमआई ट्रांसजेक्शन या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Realme 8i specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 8आई स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है और इसमें 6.6-इंच का full-HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90.80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गामुट और Dragontrail Pro protection दी गई है। डिस्प्ले ब्राइटनेस लेवल 600 nits से 1 nit तक जा सकता है। फोन में डायनमिक रिफ्रेश रेट दिया है, जिसमें छह अलग-अलग लेवल्स मौजूद है, 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz और 120Hz। रियलमी 8आई फोन का टच सैम्पलिंग रेट 180Hz है।
Advertisement
 

रियलमी 8आई फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी96 प्रोसेसर से लैस है, जिसे जुलाई में लॉन्च किया गया था। फोन के साथ 6 जीबी LPDDR4x रैम दी गई है। इसके साथ 5 जीबी वर्चुअल रैम भी मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Samsung S5KJN1 प्राइमरी कैमरा मौजूद है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है। सेल्फी कैमरा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सपोर्टिड ब्यूटिफिकेशन फंक्शन, एचडीआर मोड, पोर्ट्रेट मोड और एक 'पैनोसेल्फी' फीचर मौजूद हैं।
Advertisement

फोन का स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए रियलमी 8आई फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.1x75.5x8.5mm और भार 194 ग्राम है।
Advertisement
 

Realme 8s 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 8एस 5जी स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है और इसमें 6.5-इंच का full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। फोन में 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 600 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इसके साथ 8 जीबी LPDDR4x रैम दी गई है। इसके साथ भी 5 जीबी वर्चुअल रैम मौजूद है।
 
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में भी 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 128 जीबी UFS 2.1 है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए रियलमी 8एस फोन में 5जी, 4जी वीओएलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

इस फोन में भी 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 162.5x74.8x8.8mm और भार 191 ग्राम है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz display
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate display
  • Good performance
  • Decent battery life
  • 5G ready
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications from stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का 12000mAh बैटरी वाला फोन 2 रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च!
  2. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  4. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  5. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  6. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  7. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  8. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  9. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  10. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.