• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 6s स्मार्टफोन लॉन्च, चार रियर कैमरे और हीलियो जी90टी प्रोसेसर हैं खासियतें

Realme 6s स्मार्टफोन लॉन्च, चार रियर कैमरे और हीलियो जी90टी प्रोसेसर हैं खासियतें

Realme 6s एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ।

Realme 6s स्मार्टफोन लॉन्च, चार रियर कैमरे और हीलियो जी90टी प्रोसेसर हैं खासियतें
ख़ास बातें
  • रियलमी 6एस की कीमत यूरोप में EUR 199 (करीब 16,500 रुपये) है
  • 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला एक मात्र वेरिएंट हुआ है लॉन्च
  • Realme 6s में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Realme 6s को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। फोन मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियलमी 6एस की बैटरी 4,300 एमएएच की है और इसकी सेल अगले महीने से शुरू होगी। फोन को एक्लिप्स ब्लैक और लूनर व्हाइट रंग में पेश किया गया है। फोन को यूरोपीय मार्केट में Realme X3 SuperZoom के साथ एक ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया गया।
 

Realme 6s price, availability

रियलमी 6एस की कीमत यूरोप में EUR 199 (करीब 16,500 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले एक मात्र वेरिेएंट का है। फोन को एक्लिप्स ब्लैक और लूनर व्हाइट रंग में लाया गया है।
 

Realme 6s specifications

डुअल-सिम रियलमी 6एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। फोन में 2.05 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Realme 6s चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है। यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। Realme 6s को 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर डाइमेंशन और 191 ग्राम वज़न के साथ लिस्ट किया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 6s, Realme 6s Price, Realme 6s Specifications, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  2. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  3. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  4. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  5. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  6. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  8. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  9. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »