Realme 6i, Realme 6 को अगस्त 2020 OTA अपडेट मिलना शुरू, जुड़े कई फीचर्स

Realme 6i और Realme 6 दोनों ही स्मार्टफोन के चेंजलॉग को Realme कम्युनिटी फोरम पर पोस्ट किए गए हैं। चेंजलॉग के मुताबिक, लेटेस्ट सिस्टम अपडेट का बिल्ड वर्ज़न क्रमश: RMX2002_11.B.45 और RMX2001_11.B.45 है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 अगस्त 2020 15:02 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6i, Realme 6 को अपडेट में मिला चार्जिंग दशमलव बिंदु सुविधा
  • रियलमी 6आई, रियलमी 6 अपडेट में शामिल है स्मूथ स्क्रोलिंग फीचर
  • अगस्त 2020 सिक्योरिटी पैच से लैस है यह लेटेस्ट अपडेट

Realme 6i और Realme 6 स्मार्टफोन का लेटेस्ट अपडेट स्टेज्ड मैनर में हुआ है रोलआउट

Realme 6i और Realme 6 स्मार्टफोन को अगस्त ओवर-द-एयर (OTA) मिलना शुरू हो गया है, जो कि अगस्त 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ कुछ ऑप्टिमाइज़ेशन भी लेकर आया है। दोनों ही स्मार्टफोन को एक जैसा अपडेट प्राप्त हुए है, जिसे बैच मैनर में रोलआउट किया गया है सभी यूज़र्स तक इस अपडेट को पहुंचने  में थोड़ा समय लगेगा। रियलमी 6आई स्मार्टफोन जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, वहीं रियलमी 6 स्मार्टफोन इस साल मार्च में लॉन्च हुआ था। दोनों ही फोन रियलमी 6आई और रियलमी 6 एक जैसे डिज़ाइन प्रोफाइल के साथ आते हैं, लेकिन हार्डवेयर को लेकर इन दोनों में ही अलग-अलग फीचर्स मौजूद हैं।
 

Realme 6i और Realme 6 दोनों ही स्मार्टफोन के चेंजलॉग को Realme कम्युनिटी फोरम पर पोस्ट किए गए हैं। चेंजलॉग के मुताबिक, लेटेस्ट सिस्टम अपडेट का बिल्ड वर्ज़न क्रमश: RMX2002_11.B.45 और RMX2001_11.B.45 है। इस अपडेट के साथ दोनों ही फोन को अगस्त 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिला है। इसके अलावा, अपडेट के साथ मिलने वाले फीचर्स में सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय और स्मूथ स्क्रोलिंग फीचर भी शामिल है। अपडेट के जरिए नोटिफिकेशन पैनल में OTG स्विच टॉगल को भी जोड़ा गया है। साथ ही स्टेटस बार में ‘Mute-Bell-Vibrate' को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

रियलमी 6आई और रियलमी 6 यूज़र्स इस अपडेट के साथ अपने फोन की चार्जिंग को दशमलव मान में देख सकते हैं। आसान शब्दों में समझाएं, तो “20%” और “21%” की जगह अब यूज़र्स को फोन की चार्जिंग (“21%”, “20.1%”, “20.2%” आदि) के रूप में दिखेगी। इसके अलावा, इस अपडेट के बाद से यूज़र्स ड्रॉवर मोड में लॉन्ग प्रेस करके ऐप को अनइंस्टॉल कर सकेंगे और फोन को डिफॉल्ट साउंड रिकॉर्डिंग डिवाइस विकल्प भी मिलेगा।

जैसे कि हमने बतायया इस अपडेट को फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है, तो इसे देखते हुए फिलहाल सीमित संख्या के लोगों के लिए इस अपडेट को पुश किया गया है। जैसे ही यह सुनिश्चित हो जाएगा कि इस अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इसे बड़ी संख्या के लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। रियलमी का कहना है कि यदि कोई बग नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में इसे बड़ी संख्या में रोलआउट कर दिया जाएगा। इस अपडेट की उपलब्धता जानने के लिए रियलमी 6आई और रियलमी 6 यूज़र्स सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट कर सकते हैं।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.