Realme 6 Pro के बाद अब Realme 6 को लेकर मिली अहम जानकारी

Realme 6 के IMDA सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन को मॉडल नंबर RMX2001 के साथ लिस्ट किया गया है। रियलमी 6 की FCC लिस्टिंग में फोन में 4,300 एमएएच क्षमता की बैटरी होने का दावा किया था।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 7 फरवरी 2020 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 को IMDA में मॉडल नंबर RMX2001 के साथ देखा गया है
  • FCC लिस्टिंग में रियलमी 6 को 4,300 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट किया था
  • इस फोन में होल-पंच डिस्प्ले दिया जा सकता है

Realme 6 और Realme 6 Pro भारत में आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकते हैं

Realme 6 Pro को हाल ही में सिंगापूर की IMDA और भारत की BIS सर्टिफिकेशन एजेंसी के डेटाबेस में देखा गया था और अब Realme 6 फोन को भी सर्टिफिकेशन मिल गया है। इससे यह साफ हो जाता है कि हम जल्द ही मार्केट में रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो को देखने वाले हैं। रियलमी 6 को यह सर्टिफिकेसन सिंगापूर की IMDA एजेंसी ने दिया है। सर्टिफिकेशन इस बात की पुष्टी करता है कि कंपनी इन आगामी फोन पर ज़ोरो से काम कर रही है। कंपनी रियलमी 6 सीरीज में शामिल इन दोनों फोन को भारत में एक साथ लॉन्च कर सकती है।

Realme 6 के IMDA सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को सबसे पहले टिप्सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने देखा था। जांच करने पर हमनें पाया कि डेटाबेस में रियलमी 6 को मॉडल नंबर RMX2001 के साथ लिस्ट किया गया है। याद दिला दें कि इसी मॉडल नंबर के साथ एक रियलमी फोन हाल ही में यूएस के FCC डेटाबेस में भी देखा गया था।
Advertisement

सिंगापूर की IMDA लिस्टिंग इस फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं करती है, लेकिन यूएस की फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) लिस्टिंग इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा उठाती है।

(पढ़े: Realme 6 Pro लॉन्च से बहुत दूर नहीं!)

लिस्टिंग में Realme 6 (RMX2001) में 4,300 एमएएच क्षमता की बैटरी होने का दावा किया गया है, लेकिन इसके चार्जिंग आउटपुट की क्षमता की जानकारी साझा नहीं की गई है। रियलमी 6 का आयाम 162.1 x 74.8 x 9.6 एमएम होगा और इसका वज़न 191 ग्राम होगा।
Advertisement

इस Realme फोन में ब्लूटूथ 5.0 (BR+EDR+BLE स्टैंडर्ड) और डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी होगा। पिछली लीक से यह भी पता चल चुका है कि रियलमी 6 में वाटरड्रॉप नॉच के बजाय होल-पंच डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि फिलाहल फोन को लेकर किसी प्राकर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 6, Realme 6 Pro, Realme 6i
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.