Realme 5s की पहली सेल आज Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Realme 5s Sale: रियलमी 5एस आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Realme 5 का अपग्रेड वर्जन है रियलमी 5एस। Flipkart पर सेल शुरू होने से पहले जानें ऑफर्स।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 29 नवंबर 2019 09:32 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी फोन में है 5,000 एमएएच बैटरी
  • Snapdragon 665 SoC से लैस है Realme 5s
  • रियलमी 5एस के पिछले हिस्से में हैं चार रियर कैमरे

Realme 5s की पहली सेल आज Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Realme 5s Sale: रियलमी 5एस आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Realme 5 का अपग्रेड वर्जन है रियलमी 5एस। Realme ब्रांड के इस स्मार्टफोन की बिक्री रियलमी ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। अहम खासियतों की बात करें तो Realme 5s के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है। रियलमी 5एस में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, अगर आप भी रियलमी ब्रांड के इस स्मार्टफोन को खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आइए आपको स्मार्टफोन की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।   
 

Realme 5s Price in India, सेल ऑफर्स

भारत में रियलमी 5एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। Realme 5s के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, क्रिस्टल ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेड। जैसा कि हमने आपको बताया कि रियलमी 5एस की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर होगी।


Realme 5s के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और Reliance Jio की तरफ से 7,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। Flipkart से रियलमी फोन खरीदने पर कई बैंकिंग ऑफर्स भी हैं जैसे कि HDFC Bank डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
 

Realme 5s specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी 5एस स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इस Realme स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है, साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ का इस्तेमाल किया गया है।

Realme 5s में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनॉस शामिल है।

Realme 5s में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, इसे लेकर दावा किया गया है कि यह 718 घंटे का स्टैंडबाय और 12 घंटे का वीडियो वॉच टाइम प्रदान करेगी। Realme ब्रांड के इस फोन की लंबाई-चौड़ाई 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर और वज़न 198 ग्राम है। फीचर्स की बात करें तो रियलमी 5एस में लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए सुपर नाइटस्केप 2.0 फीचर मिलेगा। इसके अलावा यह रियलमी फोन 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4K वीडियो पर शूट कर सकता है।
 

Realme 5s Camera

रियलमी 5एस के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। साथ में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.25, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.4 और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर भी एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Cameras perform well in daylight
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fast charging
  • Cameras struggle in low light
  • A little heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  2. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.