Realme 5 Pro में होगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

Realme 5 Pro के साथ भारत में रियलमी 5 को भी लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी Realme Mobiles ने पहले ही दी थी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 अगस्त 2019 15:11 IST
ख़ास बातें
  • 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है Realme 5 Pro में
  • रियलमी 5 प्रो में होंगे चार रियर कैमरे
  • बीते हफ्ते रियलमी ने अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की झलक दिखाई थी

Realme 5 Pro होगा कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Realme 5 Pro को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह ऐलान रियलमी ने पहले ही किया था। अब ट्विटर पर कंपनी ने पुष्टि की है कि यह चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट होगा और प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में होगा। फोन 20 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च होगा और इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। क्वाड कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर, एक सुपर मैक्रो सेंसर और बेहतर पोर्ट्रेट के लिए डेप्थ सेंसर होगा।

Realme Mobiles ने मंगलवार को ट्विटर पर ऐलान किया कि रियलमी 5 प्रो को भारतीय मार्केट में 20 अगस्त को उतारा जाएगा। इससे पहले सोमवार को ही ट्विटर के ज़रिए ही कंपनी ने रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो को लाने की जानकारी दी थी। फ्लिपकार्ट पर लाइव किए गए अलग पेज से भी साफ था कि रियलमी 5 सीरीज़ के हैंडसेट 20 अगस्त को लॉन्च होंगे। लेटेस्ट ट्वीट में कंपनी ने खुलासा किया है कि रियलमी 5 प्रो 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आएगा। भारत में क्वाड कैमरा सेटअप में पहली बार 48 मेगापिक्सल के सेंसर का इस्तेमाल होगा। लॉन्च इवेंट 20 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगी।
 

Realme 5 Pro Camera Feature

फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग पेज से खुलासा हुआ था कि हैंडसेट में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा। यही सेकेंडरी कैमरा होगा। तीसरा सेंसर सुपर मैक्रो लेंस होगा और चौथा सेंसर पोर्ट्रेट लेंस।

रियलमी द्वारा रिलीज किए गए वीडियो टीज़र में नए फोन के बैक पैनल और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को दिखाया गया था। फिलहाल, रियलमी के इस सीरीज़ के हैंडसेट के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। सिर्फ इतना पता है कि रियलमी 5 प्रो 48 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आएगा। यानी रियलमी 5 प्रो में 64 मेगापिक्सल कैमरा दिए जाने के दावे पूरी तरह से गलत साबित हो गए हैं।

बीते हफ्ते रियलमी ने अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की झलक दिखाई थी। इसे भारत में दिवाली से पहले लॉन्च किया जाएगा। Realme ने फोन के बारे में ज़्यादा कुछ तो नहीं बताया। यह ज़रूर कहा कि कंपनी अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में सैमसंग का ISOCELL Bright GW1 सेंसर इस्तेमाल करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  2. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  3. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  4. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  5. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  6. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  7. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  9. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  10. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.