Realme 5 Pro की सेल आज फिर, इन ऑफर्स के साथ होगा उपलब्ध

Realme 5 Pro की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाता है।

Realme 5 Pro की सेल आज फिर, इन ऑफर्स के साथ होगा उपलब्ध

Realme 5 Pro है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Realme 5 Pro में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है रियलमी 5 प्रो
  • Realme 5 Pro में 4035 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
Realme 5 Pro की सेल आज फिर आयोजित होगी। रियलमी ब्रांड के चार रियर कैमरे वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे होगी। रियलमी 5 प्रो को बीते महीने रियलमी 5 के साथ लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी ब्रांड का यह फोन 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 प्राइमरी कैमरे, 4,035 एमएएच बैटरी, स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
 

Realme 5 Pro price in India, sale offers

रियलमी 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाता है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा। याद करा दें कि Realme 5 Pro को पिछले महीने Realme 5 के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया था।


रियलमी 5 प्रो की सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। रियलमी 5 प्रो को रिलायंस जियो की ओर से 7,000 रुपये का फायदा होगा। कंपनी की वेबसाइट से इस हैंडसेट खरीदने पर पेटीएम फर्स्ट मेंबरशिप मिलेगी। इसके अलावा Realme.com से हैंडसेट खरीदने के लिए पेटीएम यूपीआई से भुगतान करने पर 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा।
 

Realme 5 Pro specifications

डुअल-सिम रियलमी 5 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं।

रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है।

फ्रंट पैनल पर Realme 5 Pro में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Realme 5 Pro में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157x74.2x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • कमियां
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4035 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  3. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  4. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  6. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  7. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  8. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  9. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  10. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »