Realme 5 Pro की कीमत हुई कम, अब खरीदें इतने में

Realme 5 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 12,999 रुपये हो गई है। इस फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com के जरिए खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जनवरी 2020 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5 Pro कटौती के बाद अब 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा
  • इस फोन के 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट हैं
  • रियलमी 5 प्रो Flipkart और Realme.com के जरिए बेचा जा रहा है

Realme 5 Pro की भारत में नई कीमत अब 12,999 रुपये से शुरू होती है

Realme 5 Pro को ग्राहक अब भारत में पहले से कम कीमत में खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस फोन के सभी वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। कटौती के बाद रियलमी 5 प्रो नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com पर लिस्ट किया गया है। कीमत में स्थाई कटौती को लेकर रियलमी ने Gadgets 360 को भी पुष्टी की है। Realme 5 Pro को भारत में पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस फोन की कीमत में पहली बार कटौती की है। रियलमी 5 प्रो फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट, 8 जीबी तक की रैम, चार बैक कैमरों के सेटअप आदि के साथ आता है।
 

Realme 5 Pro price in India

Realme 5 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 12,999 रुपये हो गई है। इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कटौती के बाद 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका हाई-एंड वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे अब 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। रियलमी फोन को ग्राहक Flipkart और Realme.com के जरिए स्पार्कलिंग ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।
Advertisement

(पढ़ें-  रियलमी 5 प्रो फर्स्ट इंप्रैशन)

फ्लिपकार्ट इस फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और बिना ब्याज़ की किस्तों के विकल्प भी दे रहा है। इसके अलावा रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर रियलमी 5 प्रो को केवल एक्सचेंज बोनस के फायदे के साथ खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Realme 5 Pro Specifications

डुअल-सिम रियलमी 5 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। Realme 5 Pro में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं।

Realme 5 Pro Camera Details 

रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर Realme 5 Pro में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Realme 5 Pro में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157x74.2x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.