Realme 3i की सेल आज फिर, यहां होगी बिक्री

रियलमी 3आई का दाम 7,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।

Realme 3i की सेल आज फिर, यहां होगी बिक्री
ख़ास बातें
  • रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं रियलमी 3आई में
  • रियलमी 3आई एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है
विज्ञापन
Realme 3i एक बार फिर आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी 3आई की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर होगी। स्मार्टफोन को बीते महीने ही भारतीय मार्केट में रियलमी एक्स के साथ उतारा गया था। देखा जाए तो रियलमी 3आई पहले ही लॉन्च हो चुके Realme 3 का सस्ता वेरिएंट है। अहम खासियतों की बात करें तो Realme 3i में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, फोन में जान फूंकने के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी, मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट, 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
 

रियलमी 3आई की भारत में कीमत

रियलमी 3आई का दाम 7,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लैक, डायंड ब्लू और डायमंड रेड रंग में मिलेगा। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर सेल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।


Realme 3i specifications

डुअल-सिम रियलमी 3आई (रिव्यू) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 88.30 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-  Realme 3i और Realme 3 एक-दूसरे से कितने अलग?

रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

रियर कैमरा नाइटस्पेस, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बोस्ट और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक के साथ आता है।

रियलमी ने अपने इस फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • कमियां
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »