Realme 3i में होंगे दो रियर कैमरे, हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4,230 एमएएच की बैटरी

फ्लिपकार्ट पर ज़ारी किए गए लेटेस्ट टीज़र्स से साफ है कि Realme 3i को मार्केट में 15 जुलाई को रियलमी एक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Realme 3i में होंगे दो रियर कैमरे, हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4,230 एमएएच की बैटरी

Realme X के साथ लॉन्च होगा रियलमी 3आई

ख़ास बातें
  • रियलमी 3आई एंड्रॉयड पाई पर चलेगा
  • रियलमी 3आई में 4 जीबी रैम और हीलियो पी60 प्रोसेसर होने का खुलासा
  • Realme 3i हैंडसेट रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होगा
विज्ञापन
रियलमी ने हाल ही में बताया था कि वह 15 जुलाई को भारत में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन रियलमी एक्स को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद रियलमी 3आई के बारे में फ्लिपकार्ट पर टीज़र ज़ारी हुआ। अब इसी ई-कॉमर्स साइट पर Realme 3i का नया टीज़र ज़ारी किया गया है। इससे फोन के बैकपैनल के डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। टीज़र की झलक फ्लिपकार्ट ऐप पर मिली। एक बार फिर पुष्टि हुई है कि रियलमी 3आई को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन लाल और ब्लू रंग वाले ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। इस फोन में डायमंड कट बैक पैनल डिज़ाइन की वापसी हुई है जिसकी झलक हमें लोकप्रिय Realme 1 में मिली थी। टीज़र्स से यह भी पुष्टि हुई है कि रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

फ्लिपकार्ट पर ज़ारी किए गए लेटेस्ट टीज़र्स से साफ है कि रियलमी 3आई को मार्केट में 15 जुलाई को Realme X के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के दो कलर वेरिएंट होंगे- लाल और ब्लू। ये ग्रेडिएंट डायमंड बैक पैनल के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। यहीं पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है।
 

रियलमी 3आई स्पेसिफिकेशन (उम्मीदें)

पेज पर रियलमी 3आई चैलेंज का आयोजन किया गया है। पता चलता है कि फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी और हीलियो पी60 प्रोसेसर है। गौर करने वाली बात है कि गीकबेंच की लिस्टिंग में भी इस फोन में हीलियो पी60 प्रोसेसर होने का दावा किया गया था।
 
qdror8vc

Realme 3i मिलेगा फ्लिपकार्ट पर


इस लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ था कि रियलमी 3आई एंड्रॉयड पर चलेगा और इसमें 4 जीबी रैम होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि रियलमी 3आई हैंडसेट रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होगा। बता दें कि भारत में रियलमी 3 को इसी साल 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था।

हाल ही में रियलमी एक्स फोन का टीज़र फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया था, जिससे इस बात का संकेत मिला था कि रियलमी का यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ही बेचा जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • कमियां
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »