Realme 3 Pro को अपडेट के साथ मिला डार्क मोड और अक्टूबर सिक्योरिटी पैच

Realme 3 Pro Update: रियलमी 3 प्रो को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। जानें Realme ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले अपडेट के बारे में।

Realme 3 Pro को अपडेट के साथ मिला डार्क मोड और अक्टूबर सिक्योरिटी पैच

Realme 3 Pro Update: रियलमी 3 प्रो को अपडेट के साथ मिला अक्टूबर सिक्योरिटी पैच

ख़ास बातें
  • रियलमी 3 प्रो अपडेट के साथ जुड़ेगा डार्क मोड फीचर
  • Realme 3 Pro Update का वर्जन नंबर RMX1851EX_11_A.20 है
  • रियलमी 3 प्रो अपडेट का फाइल साइज़ है 2.47 जीबी
विज्ञापन
Realme 3 Pro Update: रियलमी 3 प्रो को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। Realme 3 Pro को मिले अपडेट के साथ यूज़र को सिस्टम-वाइड डार्क मोड फीचर और अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिल रहा है। Realme ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले अपडेट का वर्जन नंबर RMX1851EX_11_A.20 है और इसका फाइल साइज़ 2.74 जीबी है। रियलमी ने मैनुअल डाउनलोड के लिए भी अपडेट लिंक उपलब्ध करा दिया है।

Realme 3 Pro को मिला अपडेट नए चार्जिंग एनिमेशन के साथ आ रहा है। रियलमी ने फोरम पर इस बात की घोषणा की है कि रियलमी 3 प्रो अक्टूबर अपडेट को जारी कर दिया गया है। इस OTA की स्टेबिलिटी को सुनिश्चित करने के लिए अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है।

अपडेट आज फिलहाल लिमिटेड यूज़र्स के लिए पुश किया गया है और इस बात को सुनिश्चित करने के बाद कि अपडेट में कोई भी क्रिटिकल बग नहीं है अपडेट को अगले कुछ दिनों में सभी यूज़र्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। कंपनी ने इस बात की जानकारी पोस्ट के जरिए दी है।

अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। आप सॉफ्टवेयर अपग्रेड पेज पर जाकर सिंपल मोड या रिकवरी मोड के माध्यम से आसानी से अपडेट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

रियलमी 3 प्रो अक्टूबर OTA अपडेट लिंक

Realme 3 Pro Update के चेंजलॉग से इस बात का संकेत मिलता है कि ग्लोबल सर्च या नोटिफिकेशन सेंटर के लिए होम स्क्रीन पर एक नया स्वाइप डाउन ऑप्शन दिया गया हैै, साथ ही यूज़र को नया ऑप्टिमाइज़्ड गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4045 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 3 Pro, Realme 3 Pro Update, Dark Mode, ColorOS
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »