Realme 3 ने पहली सेल में मारी बाज़ी, अगली सेल 19 मार्च को

Realme 3 की पहली सेल मंगलवार को आयोजित हुई थी। कंपनी ने इस फोन की सेल दो बार आयोजित की। दोनों सेल के बाद Realme ने ऐलान किया कि वह 2 लाख 10 हज़ार से ज़्यादा Realme 3 हैंडसेट बेचने में सफल रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 मार्च 2019 11:29 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा
  • Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • Realme 3 की अगली सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर आयोजित होगी

Realme 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू

Realme 3 की पहली सेल मंगलवार को आयोजित हुई थी। कंपनी ने इस फोन की सेल दो बार आयोजित की। दोनों सेल के बाद Realme ने ऐलान किया कि वह 2 लाख 10 हज़ार से ज़्यादा Realme 3 हैंडसेट बेचने में सफल रही है। बता दें कि रियलमी 3 की दूसरी सेल में 60 हज़ार से ज़्यादा यूनिट बिके थे। वहीं, दोपहर 12 बजे आयोजित पहली सेल में 1,50,000 Realme 3 हैंडसेट बिके। कंपनी ने बताया है कि Realme 3 की अगली सेल 19 मार्च को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

Realme ने ट्वीट करके 12 मार्च को आयोजित दोनों सेल में 2,10,000 से ज़्यादा Realme 3 स्मार्टफोन बेचने की जानकारी दी। पहली सेल दोपहर 12 बजे आयोजित हुई थी। इसके बाद दूसरी सेल मंगलवार को ही रात 8 बजे आयोजित हुई।
Advertisement

अपनी पहली सेल को सफल बताने के साथ Realme ने यह भी ऐलान किया कि Realme 3 की अगली सेल 19 मार्च को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। पहले की तरह सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर आयोजित होगी।
 

Realme 3 की भारत में कीमत

भारत में रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर मिलेगा।
Advertisement


Realme ने यह भी जानकारी दी है कि 3 जीबी रैम वेरिएंट का मौज़ूदा दाम पहले 10 लाख ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा फोन के रेडिएंट ब्लू वेरिएंट को 26 मार्च को उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन जल्द ही ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा।
Advertisement

(पढ़ें: Realme 3 का रिव्यू)
 

Realme 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।
Advertisement

Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाज़ेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme 3 का डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • Bad
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3 price in India, Realme 3, Realme

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  7. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  8. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  9. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  10. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.