Realme 2 की पहली सेल आज, इन लॉन्च ऑफर्स के साथ बिकेगा

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने पिछले सप्ताह भारत में Realme 2 को लॉन्च किया। आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर रियलमी 2 की सेल होगी।

Realme 2 की पहली सेल आज, इन लॉन्च ऑफर्स के साथ बिकेगा
ख़ास बातें
  • रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • Realme 2 की बैटरी 4230 एमएएच की होगी
  • Realme 2 में हैं दो रियर कैमरे
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने पिछले सप्ताह भारत में Realme 2 को लॉन्च किया। आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर रियलमी 2 की सेल होगी। भारत में Realme 2 की कीमत 8,990 रुपये है। पावर बैकअप के लिए रियलमी 2 में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह हैंडसेट डुअल वोल्ट सपोर्ट करता है। रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। Realme 2 में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। याद करा दें कि कंपनी ने Realme 1 में मीडियाटेक हीलियो पी60 चिसपेट का इस्तेमाल किया है।

Realme 2 की भारत में कीमत
भारत में रियलमी 2 की कीमत 8,990 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,990 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी 1 की तरह कंपनी ने Realme 2 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट लॉन्च नहीं किया है। यह डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड रंग में उपलब्ध होगा। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Reliance Jio की तरफ से 120 जीबी अतिरिक्त डेटा और 4,200 रुपये ( 2,200 रुपये का जियो कैशबैक और 2,000 रुपये के Paytm और Lenskart के पार्टनर वाउचर मिलेंगे) का लाभ मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक हैंडसेट को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

Realme 2 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल पैनल है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 2 में पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। जुगलबंदी के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। रियलमी 2 एक्लेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फेस अनलॉक सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stellar battery life
  • Unique, snazzy design
  • कमियां
  • Average cameras
  • Dim, reflective display
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50 5G vs Poco M8 5G vs Realme Narzo 90x 5G: जानें 20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  5. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  7. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  8. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  9. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  10. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »