रियलमी 17 प्रो में रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है।
Realme 17 Pro इससे पहले आए Realme 16 Pro का सक्सेसर होगा।
Realme 17 Pro जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। सीरीज को कंपनी 9 नवंबर को पेश करने जा रही है। Realme 17 Pro इसका हाई एंड वेरिएंट होगा। फोन के मार्केट में दस्तक से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। यह फोन AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आने वाला है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट बताया गया है। इसके अलावा फोन में विशाल बैटरी होगी जिसकी कैपिसिटी 10,000mAh की बताई गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Realme 17 Pro के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। सीरीज का यह स्मार्टफोन आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आ सकता है। एक्सपर्टपिक के अनुसार, Realme 17 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिल सकता है। फोन के अंदर बड़ी बैटरी आने की संभावना है जिसकी कैपिसिटी 10,000mAh तक हो सकती है। इसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
कैमरा के लिए कहा गया है कि रियलमी 17 प्रो में रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है जबकि साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिल सकता है। कहा गया है कि फोन 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी के लिए फोन के अंदर 32 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का कैमरा आ सकता है।
फोन के अन्य फीचर्स में इसका सिक्योरिटी स्कैनर भी शामिल होगा। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया जा सकता है। फोन को कंपनी धूल और पानी से बचाव के लिए IP68, IP69 रेट कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फोन एंड्रॉयड 17 आधारित Realme UI पर रन कर सकता है। सीरीज में कंपनी Realme 17 Pro+ को भी शामिल कर सकती है जिसके अंदर 200MP का कैमरा बताया जा रहा है। फोन में OLED डिस्प्ले आने की संभावना जताई गई है। बहरहाल सीरीज के लॉन्च में अब 2 दिन से भी कम का समय रह गया है। चीनी मार्केट में कंपनी इसे सबसे पहले पेश करने जा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी