Realme 16 Pro सीरीज के लिए डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ हुआ कोलेब्रेशन, भारत के लिए होंगे 2 एक्सक्लूसिव कलर

इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल होंगे। देश में इस स्मार्टफोन सीरीज को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 16:44 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल होंगे
  • देश में इस स्मार्टफोन सीरीज को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • Realme 16 Pro+ 5G में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा

इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाले मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Realme 16 Pro सीरीज के डिजाइन और कलर्स की जानकारी दी है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए जापान के डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ कोलेब्रेशन किया गया है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल होंगे। देश में इस स्मार्टफोन सीरीज को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें से दो कलर्स केवल भारत के लिए होंगे। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। यह पहली बार नहीं है कि जब Fukasawa ने स्मार्टफोन्स के डिजाइन के लिए Realme के साथ कोलेब्रेशन किया है। इससे पहले वह Realme X, Realme X2 Pro, Realme GT और Realme GT 2 Pro का डिजाइन बना चुके हैं। 

Advertisement

देश में आगामी स्मार्टफोन सीरीज को Master Gold और Master Grey कलर्स में लाया जाएगा। Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G के लिए Camellia Pink और Orchid Purple कलर्स होंगे, जो केवल भारत में उपलब्ध कराए जाएंगे। इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाले मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। Realme 16 Pro+ 5G में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग और लॉन्च की तिथि की जानकारी अगले कुछ सप्ताह में दी जा सकती है। 

Realme 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। Realme 16 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।  भारत में इस वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए Realme 15 Pro में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.