लॉन्च से कुछ घंटे पहले Realme 16 Pro, 16 Pro+ की कीमत हुई लीक, यहां जानें

Realme आज यानी कि 6 जनवरी को एक Realme 16 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16 Pro सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Realme 16 Pro सीरीज में 7000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Realme 16 Pro सीरीज में IP66/68/69/69K रेटिंग होगी।

Realme 16 Pro में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme आज यानी कि 6 जनवरी को एक Realme 16 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro शामिल हैं। रियलमी ने इन दोनों स्मार्टफोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी प्रदान की है। इसके अलावा टिप्सटर ने एक्स पर Realme 16 Pro और 16 Pro+ की अनुमानित कीमत का भी खुलासा किया है। यहां हम आपको Realme 16 Pro सीरीज की अनुमानित कीमत से लेकर कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 16 Pro, Realme 16 Pro+ Price

टिप्सटर पारस गुगलानी (@passionategeekz) के अनुसार, Realme 16 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये होगी। वहीं 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये में मिलेगा। जबकि Realme 16 Pro+ के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये,  8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और 12GB+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये होगी।

Realme 16 Pro Series Specifications

Realme 16 Pro सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा होगा। कंपनी इन फोन में NEXT Ai शामिल करेगी। 16 Pro+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा। जबकि 16 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स चिपसेट दिया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि लंबे समय तक चलेगी।

इन दोनों फोन में 6500nits ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले होगी। ये फोन टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड हैं। वहीं ये दोनों ही फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68/69/69K रेटिंग से लैस होंगे। 46 लिक्विड रेसिस्टेंस के साथ 80 डिग्री सेल्सियस जैसे एक्स्ट्रीम वाटर टेंप्रेचर को भी झेल सकते हैं। ये दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई 7.0 पर काम करेंगे। कंपनी 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा करती है।

Advertisement

Realme 16 Pro सीरीज का कैमरा कैसा होगा?

Realme 16 Pro सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Realme 16 Pro सीरीज की बैटरी कैसी है?

Realme 16 Pro सीरीज में 7000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि लंबे समय तक चलेगी।

Advertisement

Realme 16 Pro+ में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

Realme 16 Pro+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा।

Realme 16 Pro में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

Realme 16 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स चिपसेट दिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 16 Pro, Realme 16 Pro Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.