Realme 14T के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, 6000mAh बैटरी के साथ आएगा!

Realme 14T में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की बात सामने आई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2025 21:14 IST
ख़ास बातें
  • 17,999 रुपये से शुरू हो सकती है Realme 14T की भारत में कीमत
  • 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये बताई गई है
  • Mountain Green और Lighting Purple कलर ऑप्शन में आ सकता है फोन

Realme 14 5G को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Realme

Realme जल्द ही अपनी 14 सीरीज में एक और स्मार्टफोन, Realme 14T को जोड़ने वाली है। अब तक डिवाइस को Geekbench डेटाबेस और एक रिटेल वेबसाइट पर देखा जा चुका है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स सामने आए थे। अब एक रिपोर्ट में फोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। इसके 6000mAh बैटरी और IP69 सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आने की संभावना है।

सोर्स के हवाले से 91Mobiles की रिपोर्ट दावा करती है कि Realme 14T भारत में दो वेरिएंट्स में आएगा, जिसमें 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट  की कीमत 18,999 रुपये हो सकती है। साथ ही खरीदारों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। फोन को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है: Mountain Green और Lighting Purple।
Advertisement

यह कीमत रिटेल स्टोर पर लागू होगी, जबकि ऑनलाइन कीमत थोड़ी अलग हो सकती है। हालांकि, फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme 14T में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की बात सामने आई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा यानी डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस में यह काफी मजबूत होगा।
Advertisement

लीक के मुताबिक, फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर होगा, जिसे 8GB RAM और Android 15 के साथ टेस्ट किया गया है। Geekbench पर इसका सिंगल कोर स्कोर 784 और मल्टी-कोर स्कोर 2,016 रहा है। फोन में इन-डिस्प्ले या साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की भी बात कही जा रही है।
Advertisement

Realme 14T में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। पावर के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.