• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 14T मिडरेंज फोन 8GB रैम, 5080mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन लीक

Realme 14T मिडरेंज फोन 8GB रैम, 5080mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन लीक

फोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है।

Realme 14T मिडरेंज फोन 8GB रैम, 5080mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन लीक

Photo Credit: X/@ZionsAnvin

Realme 14T फोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है।

ख़ास बातें
  • फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिप मिल सकती है।
  • इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज आने की संभावना है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 से लैस हो सकता है।
विज्ञापन
Realme 14T कंपनी का अगला मिडरेंज स्मार्टफोन होगा जो जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन इससे पहले भी एक लीक में सामने आया था। अब लॉन्च पहले इस फोन के हाई क्वालिटी रेंडर भी लीक हो गए हैं। फोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिप मिल सकती है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज आने की संभावना है। आइए जानते हैं इसका डिजाइन कैसा होगा। 

Realme 14T कंपनी के मिडरेंज स्मार्टफोन के रूप में जल्द ही दस्तक दे सकता है। फोन के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म X पर यूजर @ZionsAnvin द्वारा ये रेंडर शेयर किए गए हैं। इनमें फोन का डिजाइन साफ देखा जा सकता है। फोन का कैमरा मॉड्यूल रियर में लेफ्ट की ओर रखा गया है। फोन में दो कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं जिसके साथ में LED फ्लैश यूनिट को भी जगह दी गई है। रेंडर्स में फोन का सी-ग्रीन जैसा खूबसूरत शेड दिख रहा है। लीक के अनुसार यह फोन पिंक, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में लॉन्च हो सकता है। फोन लॉन्च से पहले AliExpress पर भी लिस्टेड देखा गया है। 
 

Realme 14T Specifications (Rumoured)

Realme 14T के स्पेसिफिकेशंस के लिए अफवाह है कि फोन में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिप देखने को मिल सकती है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज आने की संभावना है। इस लिहाज से फोन 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है।

फोन में 5080mAh की बड़ी बैटरी आ सकती है। जिसके साथ में कंपनी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। कैमरा डिपार्टमेंट के बारे में अफवाह है कि Realme 14T में 50MP OmniVision OV50D मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है। साथ में 2MP का सेकंडरी लेंस आ सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है जिसमें Sony IMX480 सेंसर मौजूद हो सकता है। 

फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 से लैस होगा जिस पर Realme UI 6.0 स्किन देखने को मिल सकती है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी मिल सकती है जो डिस्प्ले में ही मौजूद होगा। इसके अलावा इस डिवाइस में NFC सपोर्ट, और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी आ सकते हैं। फोन का वजन 196 ग्राम बताया जा रहा है जबकि मोटाई में यह 7.9mm का हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »