Realme 13 Pro+ आया 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, 80W चार्जिंग का करेगा सपोर्ट

Realme 13 Pro+ को 3C सर्टिफिकेशन में VCB8OACH चार्जर के साथ देखा गया है। इससे पता चला है कि स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। य

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 Pro+ में 6.7 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Realme 13 Pro+ में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-701 प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Realme 13 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Realme 12 Pro+ में 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme कथित तौर पर Realme 13 Pro+ पर काम कर रहा है। आगामी Realme 13 Pro+ मॉडल नंबर RMX3920 के साथ हाल ही में चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशन और फोटो का पता चला है। अब, यही स्मार्टफोन चीन के 3C सर्टिफफिकेशन पर नजर आया है, जहां इसके फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट का पता चला है। आइए Realme 13 Pro+  के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme 13 Pro+ 3C सर्टिफिकेशन पर आया नजर


Advertisement
Realme 13 Pro+ को 3C सर्टिफिकेशन में VCB8OACH चार्जर के साथ देखा गया है। इससे पता चला है कि स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह एक अपग्रेड होगा क्योंकि Realme 12 Pro+ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई थी। Realme 13 Pro+ जब 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है तो यह इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकता है।

3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर मॉडल नंबर RMX3989 के साथ एक और Realme 5G स्मार्टफोन भी नजर आया है। इससे पता चला है कि स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। फिलहाल स्मार्टफोन की पहचान को लेकर कोई जानकारी नहीं है। सिर्फ यह देखना बाकी है कि यह Realme 13 सीरीज स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में एंट्री करता है या नहीं।
Advertisement
 

Realme 13 Pro+ Specifications


TENAA सर्टिफिकेशन के अनुसार, Realme 13 Pro+ में 6.7 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन होगा। डिस्प्ले में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 2 या 7s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। स्टोरेज के मामले में इसमें 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलेगी। Realme 13 Pro+ में 5,150mAh या 5,200mAh की बैटरी दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-701 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल LYT-600 पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कई AI बेस्ड फोटोग्राफी फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design with IP65 certification
  • Feature-packed software experience
  • Good primary and telephoto cameras
  • Good battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Plenty of bloatware and double-apps
  • Average ultra-wide camera
  • No dedicated macro camera or mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 13 Pro, Realme 13, 3C Certification

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.