Realme 13 Pro 5G सीरीज 'प्रोफेशनल AI कैमरा' के साथ भारत में जल्द होगी लॉन्च, ऐसा होगा डिजाइन

अपकमिंग सीरीज में Realme 13 Pro 5G और Realme 13 Pro+ 5G मॉडल भी हो सकता है, जो Realme 12 Pro+ 5G और Realme 12 Pro 5G के सक्सेस होंगे।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 20:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 Pro 5G सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी
  • सीरीज में Realme 13 Pro 5G और Realme 13 Pro+ 5G मॉडल होने की उम्मीद
  • Realme 12 Pro 5G और 12 Pro+ 5G के सक्सेसर हो सकते हैं अपकमिंग फोन

Realme 13 Pro 5G सीरीज Realme 12 Pro लाइनअप की सक्सेसर हो सकती है

Photo Credit: Realme

Realme 13 Pro 5G सीरीज को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने देश में लाइनअप को पेश किए जाने की पुष्टि की है। इसने अपकमिंग हैंडसेट में से एक के डिजाइन को भी टीज किया है। हालांकि, Realme ने अभी तक लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा नहीं की है या सीरीज के किसी भी मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि यह सीरीज Realme 12 Pro लाइनअप की जगह लेगी, जिसे इस साल जनवरी में भारत में पेश किया गया था।
 

Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि Realme 13 Pro 5G सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी। लॉन्च की सटीक समयसीमा अभी सामने नहीं आई है। लाइनअप की एक माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव है, जो अपकमिंग हैंडसेट की उपलब्धता की पुष्टि करती है।

कंपनी ने यह भी बताया कि 4 जुलाई को बैंकॉक में एक AI इमेजिंग मीडिया प्रिव्यू इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन डिटेल्स के साथ-साथ एआई इमेजिंग से संबंधित जानकारी भी सामने आएगी। इवेंट के दौरान Realme TUV Rheinland के साथ एक नई साझेदारी की भी घोषणा की जाएगी। ये सब संभवतः अपकमिंग Realme 13 Pro 5G सीरीज हैंडसेट से जुड़ी होंगी।

Realme ने फिलहाल पुष्टि नहीं की है कि कौन से फोन नई श्रृंखला का हिस्सा होंगे। अपकमिंग सीरीज में Realme 13 Pro 5G और Realme 13 Pro+ 5G मॉडल भी हो सकता है, जो  Realme 12 Pro+ 5G और Realme 12 Pro 5G के सक्सेस होंगे।
Advertisement

Realme 13 Pro 5G सीरीज के एक फोन का डिजाइन माइक्रोसाइट पर एक बैनर में टीज किया गया है। रियर पैनल की आउटलाइन में एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है। कैमरा आइलैंड में "Hyperimage" उभरा हुआ है जो गोल्डन कलर में दिखाई देता है। दाहिने किनारे पर उभरी हुई लाइन्स पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को दर्शाती हैं। 

Realme 13 Pro 5G सीरीज के हैंडसेट में AI-सपोर्टेड कैमरा फीचर को टीज किया गया है और यह भी दावा किया गया है कि यह कई इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर्स से लैस है। इसे कंपनी का "पहला प्रोफेशनल एआई कैमरा" फोन माना जा रहा है। हालांकि, कैमरे के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

एक पुराने लीक में सुझाव दिया गया था कि Realme 13 Pro 5G चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन – 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, और 12GB + 512GB में लॉन्च हो सकता है। लीक में कहा गया है कि फोन को मोनेट गोल्ड, मोनेट पर्पल और स्काई ग्रीन शेड्स में पेश किया जा सकता है। आखिरी कलर ऑप्शन 12GB रैम वेरिएंट तक सीमित हो सकता है। हम आने वाले कुछ दिनों में Realme 13 Pro सीरीज के बारे में और अधिक जानने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design with IP65 certification
  • Feature-packed software experience
  • Good primary and telephoto cameras
  • Good battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Plenty of bloatware and double-apps
  • Average ultra-wide camera
  • No dedicated macro camera or mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent design
  • Good display
  • Battery life and fast charging
  • Cameras perform well in daylight
  • Bad
  • Lowlight camera performance
  • No microSD card support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.