Realme 13 4G फोन लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Realme 13 4G को कंपनी ने इंडोनेशिया में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अगस्त 2024 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 4G में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • फोन में रेन वाटर टच फीचर भी है।

Realme 13 4G में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Realme

Realme ने अपना नया स्मार्टफोन Realme 13 4G लॉन्च किया है। यह इंडोनेशिया में पेश किया गया है। सीरीज में इससे पहले Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ भी लॉन्च हो चुके हैं। नए Realme 13 4G के माध्यम से कंपनी ने इस सीरीज के फोन को अफॉर्डेबल प्राइस में लाने की कोशिश की है। फोन में OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट है। 
 

Realme 13 4G price

Realme 13 4G को कंपनी ने इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। फोन की कीमत IDR 2,999,000 (लगभग 15 हजार रुपये) से शुरू होती है। बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। कलर वेरिएंट्स में स्काइलाइन ब्लू और पायोनीर ग्रीन का ऑप्शन दिया गया है। फोन को रियलमी की ऑनलाइन वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। सेल आज यानी 8 अगस्त से शुरू हो रही है। 
 

Realme 13 4G specifications

Realme 13 4G में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है, और 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। इसमें FHD प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में रेन वाटर टच फीचर भी है। यानी फोन का डिस्प्ले गीला होने पर भी काम करेगा। 

डिवाइस को Snapdragon 685 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जिसके साथ में 8 जीबी रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह 50 प्रतिशत तक केवल 19 मिनट में चार्ज हो सकता है, जबकि फुल चार्ज होने में इसे 47 मिनट का समय लगता है। 
Advertisement

फोन Realme UI 5.0 पर रन करता है जो कि Android 14 आधारित OS है। गेमिंग आदि के लिए इसमें खास GT मोड भी दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा दिया गया है। इसमें Sony LYT-600 सेंसर लगा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में फोन 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा कैरी करता है। अन्य फीचर्स में डुअल बैंड वाइ-फाइ, स्टीरियो स्पीकर, और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent main and telephoto camera
  • Long lasting battery
  • Good display
  • Premium design
  • AI features
  • Bad
  • Bloatware filled
  • Ultra-wide is meh
  • No infrared
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.