Realme 12 Pro+ के ‘सुर्ख लाल’ मॉडल की सेल Flipkart पर शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स

Realme 12 Pro+ sale : रियलमी का यह मॉडल सिर्फ कलर वेरिएंट में अलग है, बाकी फीचर्स Realme 12 Pro+ के अन्‍य मॉडलों जैसे ही हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 फरवरी 2024 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro plus Explorer Red वेरिएंट की सेल शुरू
  • 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है
  • इसके बाकी फीचर्स Realme 12 Pro plus के अन्‍य मॉडलों जैसे ही हैं

Realme 12 Pro Plus 5G में 6.7 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Flipkart

Realme 12 Pro+ sale offers : Realme 12 Pro सीरीज को कुछ दिन पहले भारत में लॉन्‍च किया गया था। लॉन्च इवेंट में रियलमी ने बताया था कि वह Realme 12 Pro+ का ‘एक्सप्लोरर रेड' शेड भी लाएगी, जिसे 9 फरवरी से खरीदा जा सकेगा। इस वेरिएंट की सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर शुरू हो गई है। खास बात है कि रियलमी का यह मॉडल सिर्फ कलर वेरिएंट में अलग है, बाकी फीचर्स Realme 12 Pro+ के अन्‍य मॉडलों जैसे ही हैं। कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
 

Realme 12 Pro+ Explorer Red Price in India

Realme 12 Pro+ Explorer Red स्‍मार्टफोन को 8GB+256GB वेरिएंट में 31,999 रुपये में लाया गया है। इसके 12 जीबी रैम मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है। दोनों वेरिएंट अभी सोल्‍ड आउट नहीं हुए हैं और कुछ ऑफर्स के साथ भी इन्‍हें लिया जा सकता है। 
Advertisement
 

Realme 12 Pro+ Specification, features 

Realme 12 Pro Plus 5G में 6.7 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। P3 कलर गेमट के लिए इसमें 100 प्रतिशत कवरेज दी गई है। डिस्प्ले में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डुअल नैनो सिम वाला ये फोन TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। प्रोसेसिंग की जिम्‍मेदारी Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC पर डाली गई है। 

Realme 12 Pro Plus 5G में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX 890 सेंसर मेन लेंस के रूप में मौजूद है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) कंपनी ने दिया है। इसमें 4 इन 1 पिक्सल फ्यूजन टेक्नोलॉजी है, और 1/1.56 इंच का सेंसर है। सेटअप में दूसरा कैमरा 64 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV64B सेंसर है जो कि OIS के साथ 3X ऑप्टिकल जूम को भी सपोर्ट करता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से की जा सकती है। फोन के कैमरा में 120X डिजिटल जूम फीचर भी है। 
Advertisement

फोन की बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की है जिसके साथ में 67W SuperVOOC चार्जिंग फीचर है। कंपनी के अनुसार, जीरो से 100 प्रतिशत यह केवल 48 मिनट में चार्ज हो सकता है। इसकी बैटरी 390 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है, 17.41 घंटे का YouTube वीडियो प्लेटाइम दे सकती है। साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर हैं, और IP65 बिल्ड सर्टिफिकेशन है। डिवाइस की मोटाई 8.75mm है, और वजन 196 ग्राम है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design with IP65 certification
  • Feature-packed software experience
  • Good primary and telephoto cameras
  • Good battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Plenty of bloatware and double-apps
  • Average ultra-wide camera
  • No dedicated macro camera or mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent design
  • Good display
  • Battery life and fast charging
  • Cameras perform well in daylight
  • Bad
  • Lowlight camera performance
  • No microSD card support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  10. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.