Realme 12 Pro+ 5G ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ जल्द होगा लॉन्च

Realme 12 Pro+ को देश में Navigator Beige, Submarine Blue और Explorer Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro+ को तीन कलर्स और वीगन लेदर फिनिश में उपलब्ध कराया गया है
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5.0 पर चलता है
  • इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये है

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने हाल ही में भारत में Realme 12 Pro 5G और Realme 12 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। Realme 12 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 SoC दिया गया है और Pro+ मॉडल में  Snapdragon 7s Gen 2 है। ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5.0 और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ हैं। Realme 12 Pro+ को तीन कलर्स और वीगन लेदर फिनिश में उपलब्ध कराया गया है। 

कंपनी की यूरोप में यूनिट के CEO, Francis Wong ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Realme 12 Pro 5G की एक इमेज ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ शेयर की है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के अंदर टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस दिख रहा है। हालांकि, Francis ने इस इमेज के कैप्शन में इसके लॉन्च या उपलब्धता की जानकारी नही्ं दी है। इस वजह से यह स्पष्ट नहीं है कि देश में Realme 12 Pro+ 5G को ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा या नहीं। Realme 12 Pro+ को देश में Navigator Beige, Submarine Blue और Explorer Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसका प्राइस 8 GB + 128 GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये का है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 33,999 रुपये का है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। Realme 12 Pro+ में 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले और 120 Hz तक का रिफ्रेश रेट है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल OmniVision OV64B सेंसर OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 

पिछले महीने Realme ने Note 50 को लॉन्च किया था। Realme का Note सीरीज में यह पहला स्मार्टफोन है। इसमें 6.74 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स पिछले वर्ष पेश किए गए Realme C51 के समान हैं। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI T एडिशन पर चलता है। 
Advertisement



Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design with IP65 certification
  • Feature-packed software experience
  • Good primary and telephoto cameras
  • Good battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Plenty of bloatware and double-apps
  • Average ultra-wide camera
  • No dedicated macro camera or mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent design
  • Good display
  • Battery life and fast charging
  • Cameras perform well in daylight
  • Bad
  • Lowlight camera performance
  • No microSD card support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  7. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  9. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  10. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.