200MP कैमरा के साथ Realme 12 Pro 5G सीरीज इस महीने होगी लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Realme 12 Pro+ ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 2 पर बेस्ड होगा, जबकि 12 Pro में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 17:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro 5G सीरीज इस महीने देश में लॉन्च होगी।
  • Realme 12 Pro+ में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।
  • Realme 12 Pro+ ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 2 पर बेस्ड होगा।

Realme 12 Pro 5G में 200MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Realme

Realme पिछले कुछ दिनों से अपने X अकाउंट पर एक पेरिस्कोप कैमरे के बारे में जानकारी दे रहा है। अब ब्रांड ने भारतीय बाजार में Realme 12 Pro सीरीज 5G के लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। Realme ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक अलग से माइक्रोसाइट भी तैयार की है। Realme 12 Pro सीरीज बीते साल की Realme 11 Pro सीरीज के सक्सेसर के तौर पर आएगी। आइए Realme 12 Pro सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme 12 Pro सीरीज इस महीने देगी दस्तक


Realme India ने अपने X अकाउंट पर टीजर शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि Realme 12 Pro 5G सीरीज इस महीने देश में लॉन्च होगी। इसमें लिखा है 'XX जनवरी, 2024 को मिलते हैं।' जैसा कि ब्रांड सीरीज को टीज कर रहा है तो उम्मीद कर सकते हैं कि लाइनअप में Realme 12 Pro 5G और Pro+ 5G वेरिएंट शामिल होंगे। Realme आगामी पेशकश को हैशटैग #PeriscopeOver200MP के साथ भी टीज कर रहा है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि दोनों स्मार्टफोन पेरिस्कोप लेंस के साथ आएंगे या नहीं।

Realme 12 Pro 5G सीरीज ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होने की भी पुष्टि हुई है। ब्रांड ने आगामी पेशकश के बारे में बाकी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। लेकिन आने वाले दिनों में सटीक लॉन्च तारीख और ज्यादा टीजर आने की संभावना है। पहले यह बताया गया था कि Realme 12 Pro+ ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 2 पर बेस्ड होगा, जबकि 12 Pro में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो 12 Pro+ में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिकक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि 12 Pro में 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.