Realme 12+ 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ रिटेल बॉक्स

हाल ही Realme 12+ 5G को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर RMX3866 के साथ देखा गया था

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 22:40 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने Realme 12 Pro+ 5G और Realme 12 Pro 5G को पेश किया गया था
  • इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • पिछले महीने Realme ने Note 50 को लॉन्च किया था

इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर का प्रोसेसर दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के Realme 12+ 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने कंपनी ने Realme 12 Pro+ 5G और Realme 12 Pro 5G को पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

टिप्सटर Ishan Agarwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की इमेज शेयर की है जो Realme 12+ 5G हो सकता है। इस टिप्सटर ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन लिए लैंडिंग पेज शुरू हो गया है। हलांकि, इसके Realme 12+ 5G होने की पुष्टि नहीं की गई है। 

हाल ही Realme 12+ 5G को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर RMX3866 के साथ देखा गया था। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6 GB, 8 GB, 12 GB और 16GB के RAM और 128 GB, 256 GB, 512 GB और 1TB के स्टोरेज के विकल्प हो सकते है। Realme 12+ 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 4,880 mAh रेटेड बैटरी हो सकती है। 

पिछले महीने Realme ने Note 50 को लॉन्च किया था। Realme का Note सीरीज में यह पहला स्मार्टफोन है। इसमें 6.74 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स पिछले वर्ष पेश किए गए Realme C51 के समान हैं। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI T एडिशन पर चलता है। इसमें 6.7 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Realme Note 50 को फिलिपींस में लॉन्च किया गया था। इसके 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस PHP 3,599 (लगभग 6,000 रुपये) है। यह Sky Blue और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध है। इसकी अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस वर्ष Realme के दो और Note डिवाइसेज भी लॉन्च किए जा सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.