Realme 12+ 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लाइव हुई माइक्रोसाइट

कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में Realme 12+ 5G को Brige और Green कलर्स में दिखाया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 फरवरी 2024 14:52 IST
ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन Realme 12 Pro के समान है
  • इसे मलेशिया में 29 फरवरी को Realme 12 Pro+ 5G के साथ पेश किया जाएगा
  • इसमें ऑक्टाकोर का प्रोसेसर दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन Realme जल्द ही भारत में Realme 12+ 5G को लॉन्च कर सकती है। इससे पहले इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स का खुलासा किया है। इसे मलेशिया में 29 फरवरी को Realme 12 Pro+ 5G के साथ पेश किया जाएगा। पिछले महीने देश में Realme 12 Pro 5G और 12 Pro+ 5G को लॉन्च किया गया था।  

कंपनी की मलेशिया में यूनिट ने सोशल मीडिया साइट Facebook पर एक पोस्ट के जरिए इसके लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में Realme 12+ 5G को Brige और Green कलर्स में दिखाया गया है। इसका डिजाइन Realme 12 Pro के समान है। भारत में कंपनी की वेबसाइट पर एक नए स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। हालांकि, इसके Realme 12+ 5G होने की पुष्टि नहीं की गई है। 

हाल ही में इस स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर RMX3866 के साथ देखा गया था। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Realme 12+ 5G में 4,880 mAh रेटेड बैटरी हो सकती है। 

पिछले महीने Realme ने Note 50 को लॉन्च किया था। Realme का Note सीरीज में यह पहला स्मार्टफोन है। इसमें 6.74 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स पिछले वर्ष पेश किए गए Realme C51 के जैसे हैं। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI T एडिशन पर चलता है। इसमें 6.7 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Realme Note 50 को फिलिपींस में लॉन्च किया गया है। इसके 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस PHP 3,599 (लगभग 6,000 रुपये) है। यह Sky Blue और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध है। इसकी अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent design
  • Good display
  • Battery life and fast charging
  • Cameras perform well in daylight
  • Bad
  • Lowlight camera performance
  • No microSD card support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design with IP65 certification
  • Feature-packed software experience
  • Good primary and telephoto cameras
  • Good battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Plenty of bloatware and double-apps
  • Average ultra-wide camera
  • No dedicated macro camera or mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  3. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  2. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  3. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  4. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  5. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  6. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  7. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  8. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  10. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.