Realme ने दो साल बाद पाकिस्‍तान में लॉन्‍च की नंबर सीरीज! Realme 12 4G के दाम ‘60 हजार रुपये’

Realme 12 4G में 6.67 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जून 2024 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 4G स्‍मार्टफोन पाकिस्‍तान में लॉन्‍च
  • दो साल बार कंपनी ने पाकिस्‍तान में लॉन्‍च की नंबर सीरीज
  • फोन में दी गई है 5 हजार एमएएच की बैटरी

Realme 12 4G में 50 मेगापिक्‍सल का Sony LYT-600 कैमरा सेंसर दिया गया है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है।

Realme ने दो साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्‍तान में अपनी नंबर सीरीज को फ‍िर से पेश किया है। कंपनी ने दो स्‍मार्टफोन- Realme 12+ और Realme 12 4G को उतारा है। Realme 12+ में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर दिया गया है। दूसरी ओर, Realme 12 4G को 60 हजार रुपये की महंगी कीमत में लाया गया है, जो भारतीय करेंसी में 18 हजार रुपये के करीब है। इस रिपोर्ट में हम Realme 12 4G के बारे में डिटेल में बात करेंगे। 
 

Realme 12 4G Price 

Realme 12 4G को दो स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। 8GB/128GB मॉडल की कीमत 60 हजार पाकिस्‍तानी रुपया है जोकि करीब 18 हजार भारतीय रुपये के बराबर है। यह फोन 8GB/256GB वेरिएंट में भी उपलब्‍ध है। फोन को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।  
Advertisement
 

Realme 12 4G Specifications

Realme 12 4G में 6.67 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है, जिसका रेजॉलूशन 1080 x 2400 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 2 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस है। डिस्‍प्‍ले में ग्‍लास प्रोटेक्‍शन भी है, जिसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। एक अंडर-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट भी इसमें मिलता है। डिस्‍प्‍ले में मौजूद पंच होल के अंदर 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा है।  

Realme 12 4G में 50 मेगापिक्‍सल का Sony LYT-600 कैमरा सेंसर दिया गया है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। मेन कैमरा के साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर भी इसमें है। फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर है। यह एक 6nm प्रोसेसर है जिसमें 4 हाई-परफॉर्मेंस कोर दिए गए हैं। इसके साथ 8 जीबी रैम जोड़ी गई और इंटरनल स्‍टोरेज अधिकतम 256 जीबी तक है। 
Advertisement

Realme 12 4G में 5,000mAh की बैटरी है। यह 67W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि नया रियलमी फोन सिर्फ 19 मिनट में 50 फीसदी फुल हो जाता है। यह 47 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। खास बात है कि कंपनी इस डिवाइस के साथ 80W का चार्जर दे रही है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good performance
  • Great display
  • Standout design
  • Bad
  • Poor ultrawide and portrait cameras
  • Battery is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.