Realme 11 5G, 11x 5G आज भारत में 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ होंगे लॉन्च, इवेंट यहां देखें लाइव

Realme 11 5G में 108MP का मेन कैमरा देखने को मिलने वाला है। इसमें 3X जूम दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme 11 5G में 108MP का मेन कैमरा देखने को मिलने वाला है।
  • कंपनी Buds Air 5 Pro और Buds Air 5 मार्केट में लाने जा रही है।
  • Realme 11 5G में 6.72 इंच का IPS LCD पैनल दिया जा सकता है।

Realme 11 5G में 108MP का मेन कैमरा देखने को मिलने वाला है। इसमें 3X जूम दिया जाएगा।

Photo Credit: Realme

Realme की ओर से आज भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज Realme 11 को लॉन्च किया जाना है। इसके साथ कंपनी Realme Buds Air 5 सीरीज भी लॉन्च करेगी। Realme 11 सीरीज में Realme 11 5G और Realme 11X 5G स्मार्टफोन आज कंपनी भारतीय मार्केट में उतारने जा रही है। वहीं ईयरबड्स सीरीज में Buds Air 5 Pro और Buds Air 5 का लॉन्च देखने को मिलेगा। Realme 11 5G में 108 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलने वाला है जबकि Realme 11X 5G में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन 5000mAh बैटरी से लैस होंगे। साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। आइए जानते हैं Realme 11 के भारत लॉन्च से जुड़ी सभी जानकारी। 

Realme 11 सीरीज में Realme 11 5G और Realme 11X 5G स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। लॉन्च टाइम दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित है। लॉन्च इवेंट को कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा। जिसका लिंक यहां दिया जा रहा है-

Advertisement
लॉन्च से पहले Realme 11 5G और Realme 11X 5G के खास स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

Realme 11 5G specifications

Realme 11 5G में 6.72 इंच का IPS LCD पैनल दिया जा सकता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6100 प्‍लस प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन को डॉन पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में पेश किया जा सकता है।

Realme 11 5G में 108MP का मेन कैमरा देखने को मिलने वाला है। इसमें 3X जूम दिया जाएगा। दावा है कि यह फोन लो-लाइट में भी अच्‍छी फोटोज पेश करेगा। कैमरे में लगा सेंसर PDAF से लैस पिक्सल के जरिए सटीक फोकस करता है। इसके अलावा 67W SUPERVOOC चार्जिंग भी फोन का एक खास फीचर होने वाला है। दावा है कि 47 मिनट में फोन की बैटरी को 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। 
Advertisement
 

Realme 11X 5G specifications

Realme 11X 5G के मेन स्पेक्स पर नजर डालें तो इस फोन में कंपनी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देने जा रही है जिसमें 2X इन-सेंसर जूम देखने को मिलेगा। जिसकी मदद से यह शार्प और डिटेल्ड क्लॉजअप शॉट्स दे सकेगा। फोन में 5000एमएएच की बैड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। कंपनी का दावा है कि फोन 0 से 50% तक सिर्फ 29 मिनट में चार्ज हो सकेगा। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 5G चिपसेट देखने को मिलने वाला है। डिवाइस 16GB रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। 
 

Realme Buds Air 5 specifications

Realme Buds Air 5 सीरीज में कंपनी Buds Air 5 Pro और Buds Air 5 मार्केट में लाने जा रही है। कंपनी ने इनमें पेबल शेप वाला चार्जिंग केस दिया है। इनमें कोएक्सिअल डुअल ड्राइवर्स देखने को मिलेंगे। ईयरबड्स एक इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देने वाले हैं, कंपनी ने ऐसा दावा किया है। Realme Buds Air 5 में 12.4mm के ड्राइवर देखने को मिल सकते हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है। कहा गया है कि 10 मिनट की चार्जिंग में ये 7 घंटे का बैकअप दे सकेंगे। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.