Realme 11 Pro+ की लाइव इमेज लीक! शानदार व्हाइट-गोल्ड कलर स्कीम में आया नज़र

Realme 11 Pro+ फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

Realme 11 Pro+ की लाइव इमेज लीक! शानदार व्हाइट-गोल्ड कलर स्कीम में आया नज़र

Photo Credit: Aroged.com

Weibo पर फोन के लाइव इमेज शेयर किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • Realme 11 Pro+ की बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh बताई जा रही है
  • इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
  • फोन में Dimensity 7 सीरीज का प्रोसेसर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Realme 11 सीरीज में इन दिनों कंपनी का अपकमिंग फोन Realme 11 Pro+ काफी खबरों में है। इस फोन को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। एक बार फिर से इसके लाइव इमेज ऑनलाइन लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन में Dimensity 7 सीरीज का चिपसेट बताया गया है। चीन की सोशल मीडिया साइट पर जो फोटो सामने आए हैं इसमें फोन का डिजाइन, कलर और रियर पैनल संबंधित कई डिटेल्स पता चलते हैं। आइए आपको Realme 11 Pro+ का लेटेस्ट अपडेट बताते हैं। 

Realme 11 Pro+ फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी का ये मिडरेंज हैंडसेट इन दिनों खूब चर्चा में है। लेटेस्ट अपडेट में इसके लाइव इमेज लीक हो गए हैं। Aroged की रिपोर्ट के अनुसार, Weibo पर फोन के लाइव इमेज शेयर किए गए हैं। फोटो देखकर पता चलता है कि इसमें आकर्षक डिजाइन दिया गया है जिसमें कि व्हाइट और गोल्ड कलर का कॉम्बिनेशन है। इसके किनारे कर्व्ड देखे जा सकते हैं। यानि कि फोन एक स्टाइलिश लुक के साथ रिलीज किया जाने वाला है। इससे पहले इसके कैमरा फीचर के बारे में भी खबरें मिल रही थीं कि यह मून फोटोग्राफी के लिए एक डेडीकेटेड मोड के साथ आ सकता है। 
ja7g1ip8

Photo Credit: Aroged

 

Realme 11 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Realme 11 Pro+ में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में Dimensity 7 सीरीज का प्रोसेसर बताया जा रहा है। डिवाइस में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

Realme 11 Pro+ की बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh बताई जा रही है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। सीरीज में कंपनी तीन मॉडल पेश कर सकती है। इसमें वनिला Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ शामिल हो सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »