Realme 11 सीरीज मई में देगी दस्तक, Realme 11 Pro+ में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा

Realme 11 Pro और 11 Pro+ में 6.7 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो दोनों फोन Dimensity 1080 चिपसेट से लैस होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने पोस्टर जारी किया कि मई में Realme 11 सीरीज को पेश किया जाएगा।
  • Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ के स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले से ही है।
  • Realme 11 Pro और 11 Pro+ में 6.7 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी।

Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां मई में चीन में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं। Vivo S17 सीरीज, Oppo Reno 10 लाइनअप से लेकर Honor 90 सीरीज मई में दस्तक देने की उम्मीद है। इसी बीच Realme 11 सीरीज भी मार्केट में आने वली है। चीन में जून में 618 ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान खरीदारी के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। आज रीयलमी ने यह कंफर्म करने के लिए पोस्टर जारी किया कि मई में Realme 11 सीरीज को पेश किया जाएगा।

पोस्टर से Realme 11 सीरीज के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिली है। फोटो देखने पर पता चला है कि रियलमी 11 सीरीज सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से लैस होगा। आपको बता दें कि Realme 11 Pro को हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन के जरिए पेश की गई फोटो में एक गोल कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा गया था।

Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ के स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले से ही है। इस लाइनअप में कई अन्य मॉडल भी शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें Realme 11 5G भी शामिल है। हालांकि, अभी तक नॉन-प्रो मॉडल्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

Realme 11 Pro और 11 Pro+ में 6.7 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो दोनों फोन Dimensity 1080 चिपसेट से लैस होंगे। स्टोरेज की बात करें तो इन स्मार्टफोन में 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। बैटरी बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। प्रो मॉडल 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा, वहीं प्रो+ 67W फास्ट चार्जिंग प्रदान करेगा। ये दोनों फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड रियलमी यूआई 4.0 पर काम करेंगे।
Advertisement

Realme 11 Pro में 100 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलेगा। वहीं रियलमी 11 प्रो + में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसराा कैमरा और 2 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा दिया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 11, Realme 11 Pro, Realme 11 Pro specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.