Realme 11 Pro Series Launched : 200MP कैमरा, 12GB रैम, 100W चार्जिंग के साथ रियलमी के नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme 11 Pro Series Launched : रियलमी 11 प्रो (Realme 11 Pro) का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्‍टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 23,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जून 2023 13:55 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी ने भारत में लॉन्‍च किए अपने नए स्‍मार्टफोन
  • Realme 11 Pro+ और Realme Pro को किया गया लॉन्‍च
  • इन्‍हें कई हाईटेक फीचर्स से लैस किया गया है

Realme 11 Pro में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करता है।

Photo Credit: Realme

रियलमी (Realme) ने भारत में Realme 11 Pro सीरीज को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने दो नए स्‍मार्टफोन- Realme 11 Pro और Realme 11 Pro + को पेश किया है। सीरीज की सबसे बड़ी खूबी Pro + मॉडल में दिया गया 200 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है। कंपनी का दावा है कि इस सेंसर की मदद से शानदार तस्‍वीरें ली जा सकती हैं। डेडिकेडेट मून मोड दिया गया है, जिसके जरिए चांद का खूबसूरत नजारा कैद किया जा सकता है। डिजाइन के लेवल पर भी इन स्‍मार्टफोन्‍स को उम्‍दा बनाया गया है। 
 

Realme 11 Pro+ और Realme Pro की भारत में कीमत व उपलब्‍धता 

रियलमी 11 प्रो (Realme 11 Pro) का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्‍टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 23,999 रुपये है। 8GB + 256GB वेरिएंट के दाम 24,999 रुपये हैं। 12GB+256GB वेरिएंट भी कंपनी लाई है, जो 27,999 रुपये का है। इसे 16 जून को दोपहर 12 बजे से एमेजॉन, रियलमी वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए लाया जाएगा। 

वहीं, रियलमी 11 प्रो प्‍लस (Realme 11 Pro+) के 8GB रैम और 256GB स्‍टाेरेज मॉडल के दाम 27,999 रुपये हैं। 12GB रैम और 256GB स्‍टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। इसे 15 जून को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए लाया जाएगा। दोनों फोन्‍स को आज शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक अर्ली एक्सेस सेल में भी पेश किया जाएगा। 
 

Realme 11 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Realme 11 Pro में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। रियलमी ने इस फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर की ताकत दी है। यह मीडियाटेक का एकदम नया प्रोसेसर है और लावा अग्नि 2 5जी (Lava Agni 2 5G) स्‍मार्टफोन में भी मिलता है। Realme 11 Pro फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर रियलमी UI 4.0 की लेयर है।   

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 108MP का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 67वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
 

Realme 11 Pro+ के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Realme 11 Pro+ में 6.70 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह डिस्‍प्‍ले कर्व्‍ड है और ओलेड विजन के साथ आता है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 360Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से पैक किया गया है। इसमें 12GB रैम दी गई है। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले Realme 11 Pro+ में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 100 वॉट का फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Realme 11 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 200 मेगापिक्‍सल का है। साथ में 8 मेगापिक्‍सल और 2 मेगापिक्‍सल के सेंसर हैं। फ्रंट में 32 एमपी का सेल्‍फी सेंसर दिया गया है। 256 जीबी स्‍टोरेज वाले Realme 11 Pro+ की कैपिसिटी एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। यह वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी की खूबियों से लैस है। फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • Bad
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  2. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  4. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  5. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  6. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  7. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  8. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  9. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  10. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.