100 मेगापिक्सल कैमरा वाला Realme 11 Pro 5G मिल रहा 1500 रुपये सस्ता, पहली सेल शुरू

Realme के इस स्मार्टफोन के रियर में 100 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2023 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme 11 Pro में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 11 Pro में 100 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Realme 11 Pro में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।

Realme 11 Pro 5G में 100 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Realme

Realme ने 8 जून को Realme 11 Pro सीरीज के स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया था। इस सीरीज के Realme 11 Pro+ 5G की बिक्री कल शुरू हो चुकी है और Realme 11 Pro आज 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। ग्राहक Realme इंडिया की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से यह फोन खरीद सकते हैं। यहां हम आपको Realme 11 Pro पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 11 Pro 5G की कीमत और ऑफर


Realme 11 Pro 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है, वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।

Flipkart और Realme इंडिया की वेबसाइट पर Realme 11 Pro 5G के बेस वेरिएंट पर 1,500 रुपये HDFC और ICICI बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 1500 रुपये एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। वहीं अन्य दोनों वेरिएंट पर Realme इंडिया की वेबसाइट पर 500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। तीनों ही वेरिएंट को 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। 


Realme 11 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस


Realme 11 Pro में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। प्रोसेसर के लिए इस फोन में Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। Realme 11 Pro फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड UI 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी की बात की जाए तो फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Realme 11 Pro 5G कलर ऑप्शन के मामले में Sunrise Beige और Astral Black में उपलब्ध है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Realme के इस स्मार्टफोन के रियर में 100 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • Bad
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  6. सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? जानें क्या कहता है निर्मला सीतारमण का 2026 बजट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.