50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10S लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशंस से लेकर यहां जानें सबकुछ

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Realme 10S में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन फुल एचडी+ 1080 x 2408 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने चीन में 16 दिसंबर को Realme 10S स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
  • Realme 10S में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 10s के 8GB RAM + की कीमत 1,099 Yuan यानी कि 13,053 रुपये है।

Photo Credit: Realme China

Realme ने चीन में 16 दिसंबर को Realme 10S स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से कंफर्म हुआ था कि यह फोन आज दस्तक देने वाला है। Realme 10S बजट स्मार्टफोन है और इसने कंपनी की किफायती सीरीज के तहत एंट्री ली है। आपको बता दें कि कंपनी ने Realme 10 Pro Plus 5G, Realme 10 Pro 5G, Realme 10 5G और Realme 10 4G को कई मार्केट में उतारा है। हालांकि भारत में सिर्फ प्रो मॉडल ही उपलब्ध हैं। ऐसे में यह उम्मीद है कि Realme 10S भारत में भी आ सकता है। मगर कंपनी ने भारत में आने के लिए अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। आइए रियलमी 10एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Realme 10s की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Realme 10s के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 Yuan यानी कि 13,053 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,299 Yuan यानी कि 15,429 रुपये में खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Streamer Blue और Crystal Black जैसे दो कलर ऑप्शन में आएगा।
 

Realme 10S के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Realme 10S में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन फुल एचडी+ 1080 x 2408 पिक्सल, 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 401 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 90.4 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। फोन की राइट साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। प्रोसेसर के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Dimensity 810 दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो रियलमी के फोन की लंबाई 164.4mm, चौड़ाई 75.1mm, मोटाई 8.1mm और वजन 191 ग्राम है।  बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक RAM और 128 GB/256GB इंटरनल स्टोरेज है। यह Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी को देखते हुए इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.