108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 Pro+ लॉन्च से पहले आया नजर, 25 हजार से कम में ऐसे फीचर्स

Realme 10 Pro+ की कीमत भारत में 25 हजार रुपये से कम होगी। Realme ने पिछले हफ्ते कंफर्म किया था कि Realme 10 Pro सीरीज भारत में 8 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे आईएसटी पेश होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 14:50 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 8 दिसंबर को Realme 10 Pro सीरीज को लॉन्च करने वाली है।
  • Realme 10 Pro+ में 6.7 इंच की AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 10 Pro+ की कीमत भारत में 25 हजार रुपये से कम होगी।

Photo Credit: Realme/Twitter

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी 8 दिसंबर को Realme 10 Pro सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस लाइनअप में Realme 10 Pro और Realme 10 Pro+ शामिल होंगे। Realme के वाइस प्रेसिडेंट माधव सेठ ने अब टॉप ऑफ द लाइन Realme 10 Pro+ की झलक पेश की है, जिसकी कीमत 25,000 रुपये के अंदर होगी। इस पोस्ट में यह भी पता चला है कि Realme स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। Realme 10 Pro+ पहले से ही चीनी मार्केट में Realme 10 Pro के साथ पेश किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1080 SoC से लैस होगा और Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करेगा।

सेठ ने शनिवार को एक क्लिप ट्वीट किया जिसमें कहा गया था कि Realme 10 Pro+ की कीमत भारत में 25 हजार रुपये से कम होगी। Realme ने पिछले हफ्ते कंफर्म किया था कि Realme 10 Pro सीरीज भारत में 8 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे आईएसटी पेश होगा।
कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Realme 10 Pro को चीन में लॉन्च किया था। इसके बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,699 यानी कि करीबन 19,500 रुपये है, वहीं इसके टॉप 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 यानी कि 26,500 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme 10 Pro+ नाइट, ओशन और स्टारलाईट कलर्स में आता है।
 

Realme 10 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Realme 10 Pro+ में 6.7 इंच की AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और साथ में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो यह Mali-G68 GPU के साथ MediaTek Dimensity 1080 SoC से लैस है। कैमरा की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लैंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम सेंसर दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस 5जी स्मार्टफोन में, X-एक्सिस लीनियर वाइब्रेशन और ड्यूल स्टीरियर स्पीकर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Realme 10 Pro+ की मोटाई 7.78mm और वजन 173 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Great multimedia experience
  • Reliable performance
  • Good battery life
  • Primary camera performance in daylight
  • Bad
  • UI filled with excessive bloatware
  • No 3.5mm jack
  • Ultra-wide-angle camera could be better, OIS missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 10 Pro, Madhav Sheth

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G vs Moto G37 Power vs Redmi 15 5G: कौन बेहतर?
  2. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  3. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  6. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  2. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  3. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  4. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  5. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  6. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  7. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  8. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  9. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
  10. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.