108MP कैमरा, 5000mAh के साथ Realme 10 Pro 5G सीरीज अगले महीने होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

इस बीच Flipkart ने आगामी Realme 10 Pro+ 5G और Realme 10 Pro 5G आने से पहले ही कुछ स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन टीज हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Realme 10 Pro 5G भारत में 8 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है।
  • Realme 10 Pro+ 5G में कर्व्ड डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 1080 SoC है।
  • Realme 10 Pro 5G में Snapdragon 695 5G SoC है।

Photo Credit: Twitter/Realme

Realme 10 Pro+ 5G और Realme 10 Pro 5G भारत में 8 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने गुरुवार को ट्विटर द्वारा देश में नए 5G स्मार्टफोन के आने की जानकारी दी है। कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन ने इस माह चीन में अपनी एंट्री की थी और Flipkart के जरिए भारत में बिक्री शुरू हो जाएगी। Realme 10 Pro+ 5G में कर्व्ड डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया गया है, वहीं Realme 10 Pro 5G में Snapdragon 695 5G SoC है। दोनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 16 मेगापिक्सल और 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme 10 Pro+ 5G सीरीज भारत में 8 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होगी। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ब्रांड ने लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजना भी शुरू कर दिया है। हालांकि Realme 10 Pro + और Realme 10 Pro की भारत में कीमत की जानकारी मिलना बाकि है।

इस बीच Flipkart ने आगामी Realme 10 Pro+ 5G और Realme 10 Pro 5G आने से पहले ही कुछ स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन टीज किए हैं। ऑनलाइन मार्केटप्लेस का दावा है कि Realme 10 Pro+ 5G भारत में MediaTek Dimensity 1080 SoC से लैस होने वाला पहला फोन होगा। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले है। ग्राहक लॉन्च के बारे में लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर "नोटिफाई मी" बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि Realme 10 Pro 5G सीरीज का बीते हफ्ते चीन में लॉन्च हुआ था। चीन में Realme 10 Pro+ के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,699 यानी कि लगभग 19,500 रुपये है। वहीं Realme 10 Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,599 यानी कि लगभग 18,500 रुपये है।
 

Realme 10 Pro+ 5G और Realme 10 Pro 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme 10 Pro+ 5G और Realme 10 Pro 5G भारत में चीनी वेरिएंट्स जैसे हो सकते हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4 पर काम कर सकते हैं। प्रोसेसर की बात करें तो Realme 10 Pro+ 5G में MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया गया है। वहीं Realme 10 Pro 5G में Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है। कैमरा के लिए Realme 10 Pro+ 5G में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। Realme 10 Pro 5G में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इन दोनों ही फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme 10 Pro+ 5G और Realme 10 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Great multimedia experience
  • Reliable performance
  • Good battery life
  • Primary camera performance in daylight
  • Bad
  • UI filled with excessive bloatware
  • No 3.5mm jack
  • Ultra-wide-angle camera could be better, OIS missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  2. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  3. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  4. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  6. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  7. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  10. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.