Razer Phone 2 अगले महीने 10 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Razer Phone के बाद अब कंपनी Razer Phone 2 को लॉन्च करने वाली है। अगले महीने 10 अक्टूबर को रेज़र फोन 2 से पर्दा उठेगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 13:51 IST
ख़ास बातें
  • 10 अक्टूबर को अमेरिका में लॉन्च होगा Razer Phone 2
  • रेज़र फोन 2 के स्पेसिफिकेशन से नहीं उठा पर्दा
  • Razer Phone में है 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा
Razer Phone के बाद अब कंपनी Razer Phone 2 को लॉन्च करने वाली है। अगले महीने 10 अक्टूबर को रेज़र फोन 2 से पर्दा उठेगा। पिछले साल लॉन्च हुए रेज़र फोन के अपग्रेड वर्जन का आधिकारिक नाम क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट में केवल "Flagship // Gaming" लिखा नजर आ रहा है। वेबसाइट Engadget की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। रेज़र ब्रांड के नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने से ठीक एक दिन पहले 9 अक्टूबर को गूगल न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान Google Pixel 3 Series को लॉन्च करेगी। Razer Phone 2 की कीमत से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है। पिछले साल लॉन्च हुए Razer Phone की अमेरिका में शुरुआती कीमत 699 डॉलर (लगभग 50,800 रुपये) है।

उम्मीद है कि कंपनी रेज़र फोन 2 को इसी कीमत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Razer Phone 2 की कीमत और उपलब्धता से पर्दा तो लॉन्च इवेंट के दौरान ही उठेगा। हाल ही में Razer ब्रांड ने इस बात को कंफर्म किया था कि कंपनी जल्द अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने साथ ही इस बात की भी इच्छा जाहिर की थी कि वह अपनी कंप्यूटर सर्विस को मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लेकर आएगी। अनुमान लगाया जा रहा कि कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में रेज़र गेम स्टोर और zGold वॉलेट मिल सकता है। इसके अलावा नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है। आइए एक बार नजर डालते हैं पिछले साल लॉन्च हुए Razer Phone के स्पेसिफिकेशन पर।
Advertisement
 

Razer Phone के स्पेसिफिकेशन और फीचर

रेज़र फोन अपने सेगमेंट का पहला फोन है जो क्वालकॉम की नई क्विक चार्ज 4+ तकनीक को सपोर्ट करता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेज़र फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 5.72 इंच की IGZO एलसीडी अल्ट्रामोशन डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है। इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।

रेज़र फोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। इनमें से एक सेंसर एफ/1.75 अपर्चर और दूसरा एफ/2.6 अपर्चर वाला है। पिछले हिस्से पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौज़ूद है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। रेज़र फोन के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, एनएफसी, 4जी शामिल हैं। इसकी 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x77.7x8 मिलीमीटर और वज़न 197 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.