Realme C21Y की कीमतों में जल्‍द हो सकती है बढ़ोतरी! जानें नए प्राइस

Realme C21Y एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट से थोड़ा ऊपर आता है। फोन का मेन फीचर इसका UNISOC T610 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर के साथ मार्केट में बहुत कम स्‍मार्टफोन मौजूद हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2021 17:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme C21Y की कीमत में 1 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • Realme C21Y एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट से थोड़ा ऊपर आता है
  • फोन का मेन फीचर इसका UNISOC T610 प्रोसेसर है

फोन में 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। 13MP के मेन कैमरा साथ 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्‍सल का ही मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है

स्‍मार्टफोन्‍स की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाना अब कॉमन होता जा रहा है। इसी कड़ी में रियलमी का एक फोन जल्‍द जुड़ सकता है। कहा जा रहा है कि Realme C21Y के भारत में दाम बदल सकते हैं। Realme C21Y को अगस्त के अंत में लॉन्च किया गया था। लॉन्‍चिंग के करीब साढ़े तीन महीने बाद इस स्‍मार्टफोन की कीमतें बढ़ने की बात कही जा रही है। एक इन्‍फ्लूएंसर का दावा है कि अगले कुछ दिनों में Realme C21Y की कीमत में अच्‍छी-खासी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 

91Mobiles ने टेक इन्फ्लुएंसर मुकुल शर्मा का नाम लेते हुए लिखा है कि इस हफ्ते से Realme C21Y की कीमत में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि इसकी कोई सही तारीख नहीं बताई गई है। लिखा गया है कि डिवाइस की कीमत में 1 हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। आने वाले दिनों में Realme C21Y के 3GB + 32GB और 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये और 10,999 रुपये होगी।
Advertisement

खबर लिखे जाने तक यह डिवाइस फ्लिपकार्ट और realme.com पर लॉन्च कीमत में लिस्‍टेड है। Realme C21Y को 3GB + 32GB वैरिएंट के साथ 8,999 रुपये और 4GB + 64GB वैरिएंट के साथ 9,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। 

Realme C21Y एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट से थोड़ा ऊपर आता है। फोन का मेन फीचर इसका UNISOC T610 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर के साथ मार्केट में बहुत कम स्‍मार्टफोन मौजूद हैं। 
Advertisement

बाकी फीचर्स पर नजर डालें, तो फोन में 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। 13MP के मेन कैमरा साथ 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्‍सल का ही मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। इस तरह यह एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन है। सेल्‍फी के लिए 5MP का लेंस दिया गया है। फोन में डुअल सिम स्‍लॉट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। रियलमी UI 2.0 की लेयर के साथ एंड्रॉयड 11 पर चलने वाले Realme C21Y में 5000mAh की बैटरी है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.